Bigg Boss 17: मन्नारा के प्यार में पड़ गए है मुनव्वर फारुकी! सलमान खान बोले- भाई तू पिघल रहा है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 28, 2023, 12:44 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में मुनव्वर और मन्नारा की दोस्ती दर्शकों को पसंद आ रही हैं। दोनों अक्सर साथ में फन करते हुए नजर आते हैं। वीकेंड का वार पर सलमान ने दोनों को बताया कि घरवालों को लगता है कि आप दोनों के बीच कुछ चल रहा है। इस पर मुनव्वर कहते हैं कि हम दोनों सिर्फ दोस्त है। इससे ज्यादा कुछ नहीं।

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में लिंक अप, ब्रेकअप और कंट्रोवर्सीज होना आम बात है। इस बार घर की थीम सिंगल वर्सेज कपल्स है। घर में मुनव्वर और मन्नारा के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक- दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल है। घर में दोनों के इक्वेशन को लेकर खूब बातें चल रही है। कल वीकेंड का वार पर सलमान खान ने भी इस टॉपिक पर बात की। उन्होंने बताया कि दिल वाले घर के लोग मुनव्वर और मन्नारा को लेकर किस तरह की बातें कर रहे हैं। इतना ही सलमान ने मुनव्वर को भी सलाह दी है।

End of Feed