टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Promo: राशन टास्क में भिड़े नील भट्ट और मुनव्वर फारूकी, अब दाने-दाने को तड़पेंगे घरवाले

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 1, 2023, 02:25 PM IST

Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस 17 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को इस सीजन का पहला टास्क देने वाले हैं, ये एक राशन टास्क होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलने वाला है। आइए इस प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bigg Boss 17 Promo

Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस 17 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को इस सीजन का पहला टास्क देने वाले हैं, ये एक राशन टास्क होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलने वाला है। इस बीच बिग बॉस घर के कंटेस्टेंट्स से नाराज हो जाते हैं और उन्हें सजा सुना देते हैं। जिसके बाद अब घर में खाने के एक एक दाने के लिए कंटेस्टेंट को मुशक्कत करनी पड़ेगी। इस बीच टास्क के दौरान मुनव्वर फारूकी और नील भट्ट के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा देखने को मिलने वाला है।

बिग बॉस के प्रोमो में ही दोनों एक दूसरे पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। आज के एपिसोड से पहले दोनों के रिश्ते काफी अच्छे नजर आ रहे थे। हालांकि अब टास्क के दौरान दोनों अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं। आइए इस प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस ने दी कंटेस्टेंट्स को सजा

बिग बॉस के प्रोमो में नजर आ रहा है कि जब बिग बॉस घरवालों को टास्क देते नजर आते हैं, तो कुछ लोग इधर-उधर घूम रहे होते हैं और कुछ लोग आपस में ही बात कर रहे होते हैं, जिसके बाद बिग बॉस गुस्सा हो जाते हैं और घर वालों को टास्क ही नहीं बताते है। इस बीच घरवाले माफी भी मांगने हैं, लेकिन अब बिग बॉस उन्हें एक भारी सजा देने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article