टीवी मसाला

Bigg Boss 17: करण जौहर को आंखे दिखाना अभिषेक को पड़ा भारी, फिल्म मेकर ने लगाई सबके सामने लताड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 1, 2023, 02:13 PM IST

Bigg Boss 17: आज का वीकेंड का वार करण जौहर होस्ट करने वाले हैं। वीकेंड पर अभिषेक और करण के बीच जमकर गहमा- गहमी देखने को मिलेगी। मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो में करण अभिषेक को जमकर फटकार लगाते हैं।

Image

Biggboss 17 promo (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: इस हफ्ते वीकेंड का वार सलमान खान (Salman Khan) की जगह करण जौहर (Karan Johar) होस्ट करेंगे। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो शेयर किए हैं। प्रोमो में करण सभी घरवालों की क्लास लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहने वाला है। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। हाल ही में मेकर्स ने अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और करण जौहर के बीच हुई गहमा- गहमी का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करण अभिषेक को उनके रिएक्शन के लिए जमकर फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रोमो वीडियो में अभिषेक बिग बॉस के कैमरे के सामने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आते हैं। अभिषेक घर में जोर-जोर से चिल्लाते चिखते दिखाई दे रहे हैं। इस पर करण ने उनकी क्लास लगाते हुए कहा कि आपने हर बार घर में लाइन क्रॉस की है जिस तरह से आपने रिएक्शन दिया है ये नॉमल रिएक्शन नहीं हैं।

अभिषेक को करण जौहर ने लगाई जमकर फटकार

अभिषेक कहते हैं कि अरे सर आप कहां ले जा रहे हो बात। इस पर करण भड़क जाते हैं और कहते हैं कि मैं कहां ले जा रहा हूं बात। आप क्या अधिकार है बोलने का कि मैं कब चुप हो जाऊं और कब बात करूं। करण वीकेंड पर अंकिता और मन्नारा की भी क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। करण का बेबाक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article