Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के सबसे चर्चित शो बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ कपल्स के शादीशुदा जिंदगी में दरार आ रही है। वहीं कई तीनो लोगों का लव ट्राइएंगल बन रहा है, सभी काफी उल्टा-सीधा चल रहा है। इसी के साथ कल घर में पहला कैप्टैन्सी टास्क हुआ, जिसके लिए हर एक घरवाले ने अपने दुश्मन से खुनस निकाली। टास्क को जीतकर मुनावर घर के पहले कप्तान बन गए हैं, ऐसे में हाल ही में मेकर्स ने एक नया धमाकेदार प्रोमो शेयर किया है।
सलमान खान के शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो में दिखाया गया की मुनावर फारुकी (Munawar Faruqui) को कप्तान के नाते अंकिता की के रिकॉर्डिंग सुनाई जाती है। जिसके बाद मुनावर कहते हैं की ये शो के खिलाफ है और ये नहीं होना चाहिए। इसके बाद मुनावर सभी मोहल्ले वालों के सामने अंकिता को सजा देते हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस फूट-फूट कर रोती हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा की क्या था उस रिकॉर्डिंग में और मुनावर ने सजा के तौर पर क्या फैसला सुनाया। इस बार घर से नॉमिनेट होने के लिए विक्की जैन, नील भट्ट, खानजादी हुए अभिषेक कुमार का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घर से किसी और सदस्य का पता कट सकता है।
