Bigg Boss 16: टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 एक फिर चर्चा में है। शो में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार सदस्य नॉमिनेट हुए है। इस लिस्ट में साजिद खान (Sajid Khan), शालीन भनोट, शिव ठाकरे और टीना दत्ता का नाम शामिल है। नॉमिनेशन के बाद से फिल्म मेकर साजिद खान काफी नाराज है। शो में ऐसा 2 या 3 बार हुआ है जब साजिद खान बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते वोटिंग लाइंस बंद कर दी गई है। इसका मतलब है कि इस हफ्ते कोई घर से बेघर नहीं होगा। मेकर्स एलिमिनेशन के दिन नया ट्विस्ट लाने वाले है। नए प्रोमो में साजिद अपने नॉमिनेशन के बाद काफी आग बबूला हो गए। उन्होंने हिंट देते हुए कहा कि वो शो में ज्यादा लंबा टिकेंगे।
sajid khan (image: instagram)
साजिद पिछले लंबे समय से शो में इनएक्टिव है। वो शो में फिजिक्ल टास्क के दौरान इन एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा वो सुबह के समय में जुंबा क्लासेस भी नहीं करते हैं। कई यूजर्स को लगता है मेकर्स शो में साजिद खान को लंबे समय तक रखेंगे। इतना ही नहीं दर्शक देखना चाहते हैं कि बिना साजिद खान के शो में शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक कैसे गेम खेलते हैं। शो में मंडली टूटने के कगार पर है।
इस हफ्ते कोई नहीं होगा घर से बेघर
#BiggBoss save their Damaad againVoting lines are closed this week as #SajidKhan is again Nominated undefined
— ANI (@ANI) Dec 13, 2022
He is the person who abuses the most nd have anger issues...He clearly hits below the belt, PERIOD...😑😑EVICT SAJI… t.co/gdsFKXsoU0
— ANI (@ANI) Nov 26, 2022
घर में टूट रही है साजिद खान की मंडली
साजिद खान की मंडली में इन दिनों दरार दिखाई दे रही है। नॉमिनेशन के बाद साजिद और निम्रत के बीत बहस देखने को मिली। क्या टूट जाएगी साजिद खान की सभी घरवालों से दोस्ती?
साजिद खान ने शो की शुरुआत में ही कहा था कि वो शो जीतने नहीं आए है। बल्कि जनता को अपनी पर्सनैलिटी दिखाना चाहते हैं। साजिद खान का नाम जब से मीटू कैंपेन आया था तब से उन पर बैन लगा हुआ था। साजिद बिग बॉस के बाद अगले साल शहनाज गिल और नोरा फतेही की फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।
