Bigg Boss 16: सुंबुल तौकीर खान ने घरवालों की नाक में किया दम, थाली बजा-बजाकर किया परेशान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 19, 2022, 10:06 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में आज के एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान का आंतक मचने वाला है। सुंबुल घरवालों की नाक में दन करने वाली हैं। बिग बॉस के नए प्रोमो में सुंबुल थाली पीट-पीट कर आवाज निकाल रही हैं, जिससे शालीन और टीना काफी नारजगी जता रहे हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) और एमसी स्टेन (MC Stan) दो ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो बेहद कम ही नजर आते हैं। हालांकि बिग बॉस 16 के आज के एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान का आंतक घर में दिखाई देने वाला है। सुंबुल घरवालों की नाक में दन करने वाली हैं। बिग बॉस के नए प्रोमो में सुंबुल तौकीर खान कुछ ऐसी हरकत करती हैं जिससे पूरा घर परेशान हो जाता है। खासतौर पर शालीन भनोट और टीना दत्ता इसपर नारजगी जताते हुए भी नजर आते हैं। दरअसल बिग बॉस ने एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें सुबह-सुबह कुछ घरवाले सोते हुए नजर आ रहे हैं और जिनकी वजह से कुकड़ू-कु की आवाज सुनाई देती है। इन सब के बाद सुंबुल इन कंटेस्टेंट को परेशान करने के लिए थाली पीटना शुरू कर देती हैं। जिससे घरवाले काफी नाराज हो जाते हैं।

Sumbul Touqeer Khan, Tina Dutta and Shalin Bhanot

Sumbul Touqeer Khan, Tina Dutta and Shalin Bhanot

शालीन और टीना हुए आग बबूला

कुकड़ू कु की आवाज टीना दत्ता के लिए बजती है। यह बात तो सभी बिग बॉस फैंस जानते हैं कि टीना और सुंबुल में 36 का आंकड़ा है। शायद यही वजह है कि इस मौके का फायदा उठाकर सुंबुल जोर-जोर से थाली पीटने लगती हैं। अब बर्तनों की इस आवाज से शालीन और टीना काफी नाराज हो जाते हैं। शालीन कहते हैं, 'ये क्या नॉमसेंस चीजें कर रही है।' जिसपर टीना भी सुंबुल से कहती हैं, 'यार इतना शोर मत मचाओ' इसके साथ ही टीना कहती हैं आज नया कप्तान चुना जाएगा ना तो एक दम से इतना एक्टिव हो गई है।

End of Feed