Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा के दोस्तों ने उठाए उनके 'चरित्र' पर सवाल! कहा, 'सिर्फ हॉट होने से..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 30, 2022, 10:07 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में सौंदर्या शर्मा को अपना अच्छा दोस्त बताने वाले अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी ही उनके चरित्र पर सवाल उठाते नजर आए हैं। अर्चना ने कहा है कि सौंदर्या सिर्फ हॉट बनकर गेम में आगे बढ़ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने गौतम और सौंदर्या के रिश्ते पर भी सवाल उठाए हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में दोस्त कब आपके दुश्मन बन जाए बता पाना बेहद मुश्किल है। सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) को अपने दोस्त बताने वाले अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी ही बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में उनके चरित्र पर सवाल खड़े करते नजर आए हैं। उन्होंने ने तो यहां तक कह दिया कि सौंदर्या ने गेम में आगे बढ़ने के लिए गौतम विज का यूज किया है। अक्सर सौंदर्या, अर्चना और प्रियंका साथ बैठकर दूसरे घरवालों की बुराई करते नजर आते हैं, लेकिन कल प्रियंका अकेली पड़ती नजर आई, ना तो प्रियंका ने उनके सपोर्ट में कुछ बोला और ना ही अर्चना ने उनका साथ दिया।

Bigg Boss 16 Soundarya Sharma

Bigg Boss 16 Contestant Soundarya Sharma

‘वो सिर्फ हॉट दिखकर नहीं जीत सकती’

बिग बॉस 16 में कल प्रियंका से बात करते हुए अर्चना ने कहा, ‘यार इस सौंदर्या को क्या लगता है कि बस हॉट लुक्स के साथ यह गेम में आगे बढ़ते रहेगी। पहले इसके गौतम का इस्तेमाल किया फिर जब वो घर से बेघर हो गया तो अब शालीन और अंकित पर लाइन मार रही है। अगर मैं चाहूं तो इससे हॉट लग सकती हूं।’ जिसके जवाब मैं प्रियंका ने कहा, ‘तुझे क्या लगता है अगर मैं भी इसकी तरह सज धज के रहूंगी तो इससे हॉट लगूंगी।’

End of Feed