Bigg Boss 16: MC Stan ने शिव ठाकरे को बताया ट्रॉफी का असली हकदार, कहा- ‘मुझे लगा भाई मजाक कर..’

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 13, 2023, 08:49 AM IST

Bigg Boss 16 Winner: रैपर MC Stan ने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही उन्हें 31 लाख 80 हजार रुपये की प्राइज मनी और एक चमचमाती गाड़ी भी दी गई है। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद अब एमसी स्टैन ने रनर अप शिव ठाकरे को ट्रॉफी का हकदार बताया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 के विजेता बने रैपर MC Stan।
  • एमसी स्टैन ने शिव ठाकरे को बताया ट्रॉफी का हकदार।
  • फैंस के साथ ही सेलेब्स ने स्टैन का खुलकर सपोर्ट किया।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की ट्रॉफी मशहूर रैपर MC Stan ने अपने नाम कर ली है। एमसी स्टैन को लाखों फैंस के साथ ही पूरी रैपर इंडस्ट्री का भी खुलकर सपोर्ट मिला है। जिसके दम पर आज बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ ही 31 लाख 80 हजार की प्राइज मनी और एक चमचमाती गाड़ी अपने नाम कर ली है। बिग बॉस की ट्रॉफी के लिए स्टैन के जिगरी दोस्त शिव ठाकरे और टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चहार चौधरी को भी काफी डिजर्विंग माना जा रहा है। दोनों कंटेस्टेंट्स की फैन्स यकीनन MC Stan के विनर बनने से निराश हुए हैं। इस पर खुद एमसी स्टैन का रिएक्शन अब सामने आ गया है। उन्होंने खुद अपने जिगरी दोस्त शिव ठाकरे को बिग बॉस 16 की ट्रॉफी का हकदार बताया है।

Bigg Boss 16 Winner MC Stan on Shiv Thakare

Bigg Boss 16 Winner MC Stan on Shiv Thakare

शिव ट्रॉफी का हकदार है’

बिग बॉस 16 के विजेता MC Stan ने हमारे सहयोगी Telly Talk India को बताया, ‘मुझे काफ़ी ख़ुशी है कि ट्रॉफी मंडली मैं ही आई है। अगर मेरे अलावा मंडली मैं कोई और यह ट्रॉफी जीतना डिसर्व करता है तो वह हक से शिव भाई है। साजिद सर मेरे अच्छे दोस्त है मैं ये ट्रॉफी उन्हे भी डेडिकेट करना चाहता हूँ।’ इसके साथ ही MC Stan ने आगे कहा, ‘मुझे यकीन नही हुआ की मैं ही विनर हूँ। मुझे लगा भई मज़ाक़ कर रहे हैं। लेकिन मैं इतने प्यार और सपोर्ट के लिए काफी आभारी हूँ।’

End of Feed