Bigg Boss 16 में इस हफ्ते कोई नहीं होगा बेघर? एविक्शन को लेकर आएगा बड़ा ट्विस्ट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 14, 2022, 04:35 PM IST

Bigg Boss 16 Makers Plan no elimination this week?: शो में जब नॉमिनेशन टास्क हुआ तो टीवी की स्क्रीन पर पहले ही लिखा आ गया था कि इस हफ्ते वोटिंग लाइन्स क्लोज हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स करते हुए दावा किया है कि मेकर्स ने एक बार फिर साजिद खान को बचाने के लिए वोटिंग लाइन्स की क्लोज कर दी हैं।

Bigg Boss 16 Eviction Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में नई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है, जो कि इसे दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हालांकि जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है कंटेस्टेंट्स को खुद को सुरक्षित करने की चिंता सता रही है। इसीलिए सभी साम-दाम, दंड-भेद का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इस बीच शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे 'बिग बॉस' के फैंस को झटका लग सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते 'बिग बॉस 16' के घर से कोई भी बेघर नहीं होगा।

Bigg Boss

Bigg Boss

जी हां, आपने सही पढ़ा है। इसबार नॉमिनेशन टास्क में साजिद खान, शिव ठाकरे, शालीन भनोट और टीना दत्ता घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि जब नॉमिनेशन टास्क हुआ तो टीवी की स्क्रीन पर पहले ही लिखा आ गया था कि इस हफ्ते वोटिंग लाइन्स क्लोज हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स करते हुए दावा किया है कि मेकर्स ने एक बार फिर साजिद खान को बचाने के लिए वोटिंग लाइन्स की क्लोज कर दी हैं।

End of Feed