Bigg Boss 16: कप्तानी टास्क में टीना दत्ता ने निकाली साजिद खान की हेकड़ी, कौन बना घर का नया कप्तान?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 4, 2023, 08:04 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर का नया कप्तान चुन लिया गया है। इस कप्तानी टास्क में कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल देखने को मिला। कप्तानी टास्क के संचालक साजिद खान पर टीना दत्ता और प्रियंका चौधरी ने चीटिंग करने का भी आरोप लगाया। इस बीच घर का नया कप्तान चुन लिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कप्तानी टास्क में साजिद खान और टीना दत्ता के बीच हुआ बवाल।
  • कप्तानी टास्क में प्रियंका चौधरी और अब्दु रोजिक के बीच हुई कड़ी टक्कर।
  • निमृत और एमसी स्टैन ने कप्तानी टास्क में पहले ही घुटने टेक दिए।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में नए साल का पहला कप्तानी टास्क (Bigg Boss Captaincy Task) पूरा हो गया है। इस हफ्ते घर का नया कप्तान बनने की दावेदारी एमसी स्टेन, अब्दू रोजिक, निमृत कौर आहलूवालिया और प्रियंका चाहर चौधरी के हाथो में थी। ऐसे में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट सदस्यों को कप्तानी के दावेदार कंटेस्टेंट के लिए खेलना था। कप्तानी टास्क में एमसी स्टेन और निमृत कौर आहलूवालिया ने तो पहले ही घुटने टेक लिए। केवल अब्दु रोजिक और प्रियंका चौधरी के बीच ही कप्तानी को लेकर जंग देखने को मिल रही थी। बिग बॉस ने साजिद खान को इस टास्क का संचालक चुना, जिसके बाद उन्होंने खुलकर घोषणा कर दी कि अब्दु रोजिक किसी भी हाल में जीतने वाला है, अगर फेयर तरीके से नहीं तो मैं चीटिंग पर उतारू हो जाउंगा।

Tina Dutta and Sajid Khan

Tina Dutta and Sajid Khan

अब्दु रोजिक बने घर के नए कप्तान

बिग बॉस का यह कप्तानी टास्क बेहद जबरदस्त था। प्रियंका चौधरी जब अब्दु से आगे चल रही थीं, तो साजिद खान और उनकी मंडली को यह बात जरा भी हजम नहीं हुई, इसके बाद वह कई पैंतरे आजमाने लगे, जिससे घर में बहसबाजी शुरू हो गई। इस बीच साजिद खान ने कहा, ‘मैं प्रियंका को गेम से बाहर कर दूंगा।’ जिस बात से प्रियंका और टीना दोनों भड़क जाती हैं। टीना और साजिद के बीच जमकर बहस बाजी होने लगती है। ऐसे में साजिद खान टीना से ऊंची आवाज में बात करते हुए प्रियंका को टास्क से बाहर करने की धमकी देते हैं।

End of Feed