Bigg Boss 16: बिग बॉस और सलमान खान (Salman Khan) का नाता बहुत पुराना है। फैंस का मानना है कि सलमान खान से अच्छा बिग बॉस को कोई भी होस्ट नहीं कर सकता है। जिस तरह से सलमान शो को चलाते हैं वह देखना काफी मजेदार होता है। अब इस वीकेंड के वार (Weekend Ka Vaar) पर सलमान खान के साथ एक दूसरा स्टार भी होस्ट के तौर पर नजर आने वाला है। इस वीकेंड का वार पर दर्शकों के लिए मनोरंजन का डोज बेहद हाई होने वाला है। टीवी के लगभग सभी मशहूर शो को होस्ट करने वाले मनीष पॉल (Manish Paul) अब बिग बॉस के फैंस का भी मनोरंजन करने वाले हैं। खबर सामने आ रही हैं कि इस बार वीकेंड का वार काफी स्पेशल होने वाला है जिस वजह से मनीष पॉल को सलमान खान के साथ होस्ट करने के लिए इनवाइट गया है।
पहले भी एक साथ दिखे सलमान और मनीष
यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान और मनीष पॉल एक साथ होस्टिंग करने वाले हैं। इससे पहले भी दोनों ने एक साथ फिल्मफेयर से लेकर कई मौकों पर स्टेज शेयर किया है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को भी काफी पसंद आती है। मनीष पॉल को इंडिया के कुछ सबसे बेहतरीन होस्ट में से एक माना जाता है। वह इंडिया के लगभग हर मशहूर शो को होस्ट कर चुके हैं। सलमान और मनीष की जोड़ी को एक साथ बिग बॉस के सेट पर देखना काफी मजेदार होने वाला है।
टीवी जगत का बड़ा नाम है मनीष पॉल
मनीष पॉल टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म जुग जुग जियो में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मनीष पॉल ने आखिरी बार रिएलिटी शो झलक दिखलाजा 10 को होस्ट किया था। वह इस समय अपने पॉडकास्ट से भी लगातार फैंस से जुड़े हुए हैं। सही मायनों में सलमान खान के को-होस्ट के रूप में मनीष पॉल से बेहतर शायद कोई और ऑप्शन नहीं हो सकता है।
