Bigg Boss 16: ये हैंडसम टीवी स्टार है टीना दत्ता का खास दोस्त Zuzu? खुद एक्टर ने किया खुलासा!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 04:30 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में टीना दत्ता लगातार अपने एक दोस्त का ज़िक्र करते हुए आई हैं। वह जब भी दुखी होती हैं तो अपने दोस्त Zuzu के नाम का जिक्र करती हैं। जिसके साथ ही कई लोग सोच में पड़ गए हैं कि आखिर ये Zuzu कौन है? खबर सामने आई थी कि एक्टर अलि मर्चेंट ही टीना के बेस्ट फ्रेंड हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अली मर्चेंट को फैंस ने बुलाया टीना दत्ता का बेस्ट फ्रेंड।
  • टीना दत्ता घर में लगातार अपने बेस्ट फ्रेंड Zuzu का जिक्र करती हैं।
  • सलमान खान ने टीना से बाहर के लोगों का जिक्र करने से मना किया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Dutta) कई मौकों पर खुद को अकेला पाती हैं, खासकर जब शालीन भनोट के साथ उनकी लड़ाई हो जाती है। ऐसे में वह लगातार अपने एक दोस्त का ज़िक्र करते हुए आई हैं। वह जब भी दुखी होती हैं तो अपने दोस्त Zuzu के नाम जरूर लेती हैं। अब सभी लोग इस बात का जवाब जानने में बेहद उत्सुक हैं कि आखिर ये जुजु है कौन? कई खबरें सामने आई थी कि एक्टर अलि मर्चेंट (Ali Merchant) ही टीना के बेस्ट फ्रेंड Zuzu हैं लेकिन अब खुद अली मर्चेंट ने इस बात पर बयान जारी कर सभी अफवाहों से पर्दा हटा दिया है। अली मर्चेंट ने इन सभी अफवाहों का सरासर झूठ बताया है।

Tina Dutta and Ali Merchant

Tina Dutta and Ali Merchant

'हम काफी अच्छे दोस्त हैं'

अली मर्चेंट ने ई टाइम्स को दिए एक बयान में कहा, 'बीते काफी समय से मुझे कई पोस्ट में टैग किया जा रहा है कि मैं ही टीना दत्ता का बेस्ट फ्रेंड Zuzu हूं। हालांकि यह सभी केवल अफवाहे ही हैं। मैं और मेरा परिवार इन अफवाहों पर हंसता हैं। हां मैं मानता हूं कि मैं और टीना काफी अच्छे दोस्त हैं और पहले हम साथ में काफी समय भी बिताते थे, लेकिन एक समय के बाद हम अपनी-अपनी लाइफ में काफी बिजी हो गए और बातचीत भी कम हो गई।' अली मर्चेंट ने आगे बताया कि टीना दत्ता जिस जूजू का बात कर रही हैं वो वह नहीं बल्कि कोई और है।

End of Feed