Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए विकास मानकतला (Vikas Manaktala) ने आते ही अपने असली रंग दिखा दिए। अर्चना गौतम से उनकी तीखी बहस ने पूरा घर ही सिर पर उठा लिया। दोनों के बीच बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि वह एक दूसरे पर पर्सनल कमेंट तक करने लगे। विकास ने तो अर्चना को पागल औरत से लेकर पता नहीं क्या-क्या बुलाया। इस बीत बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में दोनों कड़वाहट भुलाकर एक दूसरे की बातें समझते हुए नजर आए।
Vikas Manaktala and Archana Gautam
दोनों के बीच इस तरह की सूझ-बूझ देख कर हर कोई हैरान रह गया है। जो कंटेस्टेंट एक दिन पहले तक कुत्ते-बिल्ली की तरह लड़ रहे थे, उनके बीच नजदीकियां देखकर हर कोई दंग रह गया है। इस बीच साजिद खान और शिव ठाकरे ने एक बड़ा दावा किया है।
विकास से प्यार करने लगी हैं अर्चना
इस बीच शिव, साजिद और सुंबुल एक साथ बैठकर अर्चना और विकास के रिश्ते के बारे में ही बात कर रहे थे। तब ही साजिद कहते हैं मुझे लगता है अर्चना का विकास पर दिल आ गया है। इसके जवाब में शिव भी उनकी बात से सहमति दर्ज करते हैं। वहां मौजूद सुंबुल और निमृत का भी कुछ ऐसा ही मानना है। दरअसल अर्चना किचन में कुछ बना रही थीं और विकास वहां बर्तन साफ कर रहे थे। तब ही अर्चना कुछ बनाती है और विकास को टेस्ट करने के लिए कहती हैं। इसको खाने के बाद विकास, अर्चना की तारीफ भी करते हैं। दोनों के बीच इस तरह की बात-चीत देख सभी को हैरानी हो रही है।
क्या अर्चना और विकास के बीच कुछ होगा?
अब सोशल मीडिया पर भी फैंस यही अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या अर्चना गौतम और विकास मानकतला के बीच प्यार वाली केमिस्ट्री दिखाई देने वाली है। कई फैंस का मानना है कि गेम के लिए शायद दोनों नजदीक आ सकते हैं, इससे दोनों को ही फायदा होगा। हालांकि दूसरी तरह कई फैंस का मानना है कि अर्चना ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह बिग बॉस में प्यार वगैरह करने नहीं आई हैं।
