टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता के एलिमिनेशन पर अर्चना गौतम ने किया डांस, बोलीं- अब किसके कंधे पर सिर रखकर...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 25, 2022, 03:31 PM IST

Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता के एलिमिनेशन की खबर से फैंस काफी नाराज थे। मेकर्स ने हाल ही में नया वीडियो शेयर किया है जिसमें अंकित के बेघर होने पर अर्चना गौतम ने डांस किया। अर्चना ने डांस करते हुए प्रियंका चाहर चौधरी पर साधा निशाना।

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो है। शो का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। वीकेंड का वार एपिसोड में अंकित गुप्ता (Ankit gupta) घर से बेघर हो गए हैं। अंकित को घर के सदस्यों ने योगदान के हिसाब से वोट आउट कर दिया है। अंकित के जाने की खबर सुनने के बाद प्रियंका चौधरी फूट- फूटकर रोने लगीं। अंकित इस दौरान प्रियंका को संभालते हुए नजर आए। अंकित के जाने से घर में अर्चना गौतम बेहद खुश है। उन्होंने घर में डांस जमकर डांस किया और कहा कि अब देखती हूं कि प्रियंका किसके कंधे पर सिर रखकर रोती है। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर अर्चना की इस हकरत की जमकर आलोचना हो रही है।

वीडियो में अंकित की जाने की बात सुनकर प्रियंका काफी इमोशनल हो जाती हैं। वो कहती हैं कि मैं तेरे बिना गेम में नहीं रह सकती हूं। अपने सबसे अच्छे दोस्त घर से जाते हुए देखकर प्रियंका खुद को संभाल नहीं पाती है। वहीं, अंकित भी काफी इमोशनल नजर आते हैं। अंकित जाने से पहले प्रियंका को अपनी निशानी देकर जाते हैं, जिसके बाद प्रियंका कहती हैं अब जब भी तेरी याद आएगी इसे देख लूंगी।

अंकित के एलिमिनेशन पर प्रियंका ने किया डांस

इस दौरान अर्चना काफी खुश नजर आती है। वो घरवालों के सामने नाचते हुए दिखती हैं और कहती हैं अब देखती हूं ये प्रियंका अपनी गेम कैसे खेलती हैं। अर्चना आगे कहती हैं ये हमेशा कहता था कि लालत है तुम पर 11वें हफ्ते में भी इस शो में बिना कुछ किए अभी तक बना हूं। प्रियंका घर की स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। प्रियंका अंकित के जाने के बाद बिल्कुल अकेले पड़ जाएगी। अर्चना के साथ- साथ फैंस भी प्रियंका की गेम देखना चाहते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article