टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान से अर्चना गौतम ने पूछा तीखा सवाल, बोलीं- मुझे बता दो क्या बोलना है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 26, 2022, 01:15 PM IST

Bigg Boss 16: रियलिटी शो बिग बॉस 16 में साजिद और अर्चना गौतम के बीच की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब दोनों की लड़ाई पर सलमान खान का फूटा गुस्सा। सलमान ने अर्चना और साजिद से पूछे कुछ सवाल।

Image

Bigg boss 16 (credit pic : instagram)

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) इन दिनों छाया हुआ है। घर में नए वाइल्ड कार्ड फहमान खान (Fahman Khan) की एंट्री हो गई है। शो में आते ही उन्होंने घर के सदस्यों का गलतफहमी का गुब्बारा फोड़ा। आज शनिवार का वार एपिसोड है। इस एपिसोड का दर्शक पूरे हफ्ते बेसब्री से इंतजार करते हैं। दर्शक ये जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं कि सलमान खान (Salman Khan) किसी की लगाएंगे क्लास और किस सदस्य की करेंगे तारीफ। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सलमान अर्चना और साजिद को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रोमो में सलमान अर्चना और साजिद से उनक द्वारा बोले गए शब्दों को लेकर बात करते हैं। साजिद से कहते हैं कि आप बार बार अर्चना से कह रहे हैं कि तुम मेकर्स से भीख मांग कर शो में वापस आई हूं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि ये आप अर्चना से कह रहे हैं या हम से पूछ रहे हैं। सलमान आगे कहते हैं कि अर्चना ने कहा कि साजिद ने चमचो की टोली खड़ी कर रखी है। सलमान के समझाने के बावजूद अर्चना कहती हैं कि मैं कुछ न बोलू तो बोलू क्या, मुझे लिस्ट बाने के दे दीजिए। अर्चना की इन बातों का क्या जवाब मिलेगा उन्हें सलमान से।

सलमान ने लगाई अर्चना और साजिद की क्लास

अर्चना के ये तेवर लोगों को पसंद आ रहे हैं। यूजर्स उनके वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं कि एक काम करो कोई बिग बॉस हो सलमान खान को अगर आपको साजिद को और उसकी टोली को जीतना है तो अर्चना, प्रियंका, अंकित और सौंदर्य को निकाल दो और साजिद के टोली के लोगों को टॉप 5 कंटेस्टेंट बना दे। दूसरे यूजर ने लिखा, अर्चना सही कह रही हैंं कि सब साजिद के चमच्चे है। तीसरे यूजर ने लिखा, उसमें सलमान खान के सामने सच बोलने की हिम्मत है औरो की तरह नहीं साजिद बहुत अच्छा, जो कि वो नहीं है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article