Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 सीजन में अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) की घर में वापसी का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब्दु रोजिक को गए हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है, हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि अब्दु रोजिक जल्द ही बिग बॉस में वापसी करने वाले हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसी वीकेंड का वार में सलमान खान के शो में अब्दु की वापस एंट्री हो जाएगी। खबर यहीं खत्म नहीं होती है। इसके साथ ही अब अब्दु रोजिक के फैंस के लिए एक और बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस के आखिरी चार हफ्तों से पहले ही अब्दु को शो से दोबारा बाहर कर दिया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं साजिद खान भी अब्दु रोजिक के साथ शो को टाटा-बाय कर देंगे। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
Bigg Boss 16 Contestant Abdu Rozik
घर में वापसी के बाद दोबारा बाहर हो जाएंगे अब्दु
बिग बॉस 16 के घर में अब्दु रोजिक की वापसी होने वाली है। जिसके साथ ही बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि इसी वीकेंड का वार एपिसोड में अब्दु रोजिक घर में वापस आ जाएंगे। हालांकि ज्यादा दिनों तक अब्दु रोजिक घर पर नहीं रहने वाले हैं। बिग बॉस खबरी की ही एक और रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है कि बिग बॉस के आखिरी चार हफ्तों से पहले ही अब्दु को घर से बेघर कर दिया जाएगा। अब्दु के साथ ही साजिद खान भी शो से आउट हो जाएगें। हालांकि इसके पीछे क्या कारण है इसका खुलासा फिलहाल नहीं किया है।
#BreakingNews#AbduRozik is back in #BiggBoss16 house. Are you Happy? Comment down your opinion. #BB16 undefined
— ANI (@ANI) Dec 22, 2022
Exclusive & ConfirmedBoth #SajidKhan & #AbduRozik will not be part of extended 4 weeks. #BiggBoss16 undefined
— ANI (@ANI) Dec 22, 2022
तेजी से बढ रही है अब्दु की फैन फॉलोइंग
बिग बॉस के घर में आने के बाद से ही अब्दु रोजिक की फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ रही है। इंडिया में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। उनके कई डायलोड जैसे 'यू आर वेरी चालान ब्रो' आदि काफी फेमस हो रहे हैं। ऐसे में अब्दु रोजिक से शो की टीआरपी को भी काफी फायदा होने वाला है।
