Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। शो के सबसे चहेते कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक इस वीकेंड का वार घर से बेघर हो गए। बेघर होने के बाद अब्दू पहली बार स्पॉट हुए। अब्दू ने पैपराजी को कई पोज दिए। छोटे भाईजान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अब्दू ने बताया कि कैसे रहा बिग बॉस में सफर? अब्दू ने बताया कि सलमान खान के साथ काम करने में मजा आया । अब्दू सलमान के साथ किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगे। शो से बाहर आने के बाद अब्दू अपने लाइव आए थे। उन्होंने बताया कि वो जल्द बॉक्सिंग गेम में दिखाई देंगे। इसी के साथ उन्होंने बताया कि बिग बॉस में कब करेंगे वापसी?
abdu rozik (credit pic: instagram)
अब्दू की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि क्या अब्दू शो में वापस आएंगे। आपको बता दें कि अब्दू रोजिक अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की वजह से शो छोड़ रहे हैं।
घर के बाहर स्पॉट हुए अब्दू रोजिक
बिग बॉस ने बताया था कि अब्दू की टीम की तरफ से हम से रिक्वेस्ट की गई थी। अब्दू चाहे तो घर में अपना प्रोजेक्ट वापस खत्म करने के बाद वापस आ सकते हैं। हालांकि अब्दू गेम में बतौर कंटेस्टेंट या फिर गेस्ट आएंगे। ये घरवालों की मर्जी होगी। अब्दू ने अपनी दोस्त शिव ठाकरे, साजिद खान, निम्रत कौर, एमसी स्टैन को गुडबॉय कहा। अब्दू के जाने से सभी घरवाले काफी इमोशनल हो गए।
बिग बॉस ने कहा कि अगर अब्दू इस प्रोजेक्ट के अलावा कुछ और करते हैं तो वो शो में वापस नहीं आएंगे। इस हफ्ते क्रिसमस के मौके पर वोटिंग लाइंस क्लोज रहेंगी। अब्दू के साथ मजाक करने के लिए सलमान खान ने साजिद की क्लास लगाई थी। साजिद ने अब्दू के साथ- साथ उनके फैंस से भी माफी मांगी थी। इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।
