Bigg Boss 16: सलमान के सामने अब्दू ने इजहार किया निम्रत के लिए अपना प्यार, बोले- मुझे पता है उसका ...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 16, 2022, 08:22 PM IST

Bigg Boss 16: शो में इन दिनों अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) और निम्रत कौर अहलूवालिया चर्चा में बने हुए हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में अब्दू ने सलमान खान (Salman Khan) के सामने किया निम्रत के लिए अपने प्यार का इजहार। अब्दू ने कहा कि वो जानते हैं निम्रत उनसे कभी शादी नहीं करेंगी।

Bigg Boss 16: टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 (bigg boss 16) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। आज वीकेंड का वार एपिसोड आने वाला है। फैंस वीकेंड का वार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि आज सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते हैं। प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) अब्दू के साथ किए गए भद्दे मजाक को लेकर साजिद पर भड़केंगे। इतना ही नहीं वो निम्रत और अब्दू को लेकर भी बात करेंगे। सलमान कहते हैं कि पहले तो साजिद खुद अब्दू की फीलिंग्स को बढ़ावा देते हैं और बाद में निम्रत से कहते हैं कि तू उससे दूर रह।

nimrit and Abdu rozik

nimrit and Abdu rozik (credit pic: instagram)

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान अब्दू से निम्रत अहलूवालिया को लेकर उनकी फीलिंग्स के बारे में पूछेंगे। अब्दू कुछ भी खुलासा करने से पहले कहते हैं कोई बात नहीं, मैं उससे प्यार करता हूं। शो के दूसरे या तीसरे हफ्ते के बाद से ही हम अच्छे दोस्त है और मुझे पता है कि उनका बॉयफ्रेंड है। घर में सलमान सभी को अब्दू और निम्रत का टॉपिक उठाने से साफ मना कर देते हैं।

End of Feed