Bigg Boss 16: बिग बॉस से निकलते ही अब्दु रोजिक का बदला अंदाज, कहा, 'उसने गेम के लिए मुझे यूज...'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 16, 2023, 08:22 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर से बाहर आने के बाद अब्दु रोजिक ने प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम पर जोरदार हमला बोला है। अब्दु ने दोनों कंटेस्टेंट को घर का सबसे चालाक सदस्य बताया है। इसके साथ ही अब्दु ने शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिश्ते को भी फेक बताया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • घर से निकलते ही अब्दु रोजिक ने दिए कई बयान।
  • प्रियंका और अर्चना को अब्दु ने बताया घर का मास्टरमाइंड।
  • अब्दु ने शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिलेशन को फेक बताया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के सबसे लोकप्रिय और चहेते कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक ने बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया है। अब्दु कम वोटों के कारण शो से बाहर नहीं हुए हैं बल्कि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने की वजह से उन्हें बीच में ही शो को छोड़कर जाना पड़ा है। इस बीच बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अब्दु रोजिक के कई इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह बिग बॉस के अपने अनुभव को शेयर कर रहे हैं। उन्होंने कई कंटेस्टेंट पर निशाना साधा है तो कई घरवालों को उन्होंने अपना फेवरेट भी करार दिया है। इस बीच उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम को बिग बॉस के इस सीजन का सबसे चालाक कंटेस्टेंट बताया है। अब्दु ने खासतौर पर प्रियंका पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Bigg Boss 16 contestant Abdu Rozik

Bigg Boss 16 contestant Abdu Rozik

‘उसने गेम के लिए मुझे यूज किया’

प्रियंका के बारे में बात करते हुए अब्दु रोजिक ने कहा, ‘प्रियंका ने गेम के लिए मेरा इस्तेमाल किया है। पहले वह अंकित को यूज करती थी, जब वह शो से बाहर हो गया तो उसने मुझे भी गेम के लिए यूज करने की कोशिश की है। मुझे लगता है कि वह काफी ज्यादा स्वार्थी है, वह हमेशा अपने ही बारे में सोचती है। इसी तरह अर्चना भी गेम के लिए बाकी कंटेस्टेंट को यूज करती है। वो लोग सिर्फ नॉमिनेशन और गेम के बारे में ही बात करते हैं। यह दोनों दिल से अपना गेम नहीं खेलते हैं। दोनों ही गेम की राजनीति अच्छी तरह से समझती हैं।’

End of Feed