Bigg Boss 16: घर से निकलते ही फराह खान के घर पार्टी करने पहुंचे Abdu Rozik-Sajid Khan, देखें PICS

Sajid-Abdu partying with Farah: फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें साजिद खान और अब्दु रोजिक साथ में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। लोगों को अब्दु-साजिद की लेटेस्ट फोटोज काफी पसंद आ रही हैं। लोग फराह खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने दो दोस्तों को एक छत के नीचे लाने का काम किया।

Sajid-Abdu partying with Farah: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर साजिद खान और सबके पसंदीदा प्रतियोगी अब्दु रोजिक बिग बॉस 16 से बाहर आ चुके हैं। अब्दु रोजिक और साजिद खान बीत हफ्ते घर से बाहर आए हैं। जहां अब्दु रोजिक के घर से बाहर आने की वजह से फैंस परेशान हैं तो वहीं साजिद खान के बेघर होने से सभी खुश हैं। साजिद खान पर #MeToo आरोप लगे थे, जिस कारण हर कोई उन्हें घर से बाहर देखना चाहता था। ऐसे में जब वो घर से बाहर आए तो सभी खुश हो गए। जब साजिद खान घर छोड़ रहे थे तब सभी प्रतियोगी इमोशनल हो गए और रोने लगे। साजिद खान को मिले इतने इमोशनल फेयरवल की वजह से काफी सारे दर्शक भी इमोशनल हैं।

Bigg Boss 16: घर से निकलते ही फराह खान के घर पार्टी करने पहुंचे Abdu Rozik-Sajid Khan, देखें PICS

Bigg Boss 16: घर से निकलते ही फराह खान के घर पार्टी करने पहुंचे Abdu Rozik-Sajid Khan, देखें PICS

साजिद खान के घर से बाहर आने के कुछ ही समय बाद डायरेक्टर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो अब्दु-साजिद के साथ पार्टी करती दिख रही हैं। साजिद खान और अब्दु रोजिक बिग बॉस 16 के घर में काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और साथ में खूब मस्ती करते थे। ऐसे में जब ये दोनों एक साथ घर से बाहर आए तो फराह खान ने इन्हें पार्टी दी। फराह खान द्वारा शेयर की गईं फोटोज लोगों का काफी पसंद आ रही हैं और वो इन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। फराह खान ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा है, 'बिग बॉस 16 में मेरे दो पसंदीदा प्रतियोगी थे और वो दोनों ही इस वक्त मेरे साथ हैं। कभी-कभी सिर्फ दिल जीतना भी काफी होता है।'

End of Feed