Bigg Boss 10 Fame Nitibha Kaul Announces Marriage: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' से लाइमलाइट लूटने वाली नितिभा कौल एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। नितिभा कौल को 'बिग बॉस 10' में उनके बेबाक अंदाज के लिए खूब जाना गया था। नितिभा कौल इन दिनों व्लॉगिंग के जरिए फैंस से खूब जुड़ी रहती हैं। वहीं अब नितिभा कौल जल्द ही जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने वाली हैं। दरअसल, नितिभा कौल (Nitibha Kaul) ने बॉयफ्रेंड जग्स बाघ संग शादी का ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 10 फेम नितिभा कौल ने लॉन्ग डिस्टेंस बॉयफ्रेंड संग की सगाई, रोमांस में चूर होकर दिये एक से एक पोज
नितिभा कौल ने किया शादी का ऐलान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
नितिभा कौल (Nitibha Kaul) और जग्स बाघ सिंह का ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। वीडियो में नजर आया कि नितिभा कौल और जग्स बाघ सिंह एक साथ गुरुद्वारे में कदम रखते हैं। वे साथ में माथा टेकते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। दोनों को एक साथ देख फैंस भी उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। नितिभा कौल ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, "आज से नया चैप्टर शुरू होता है। अगले कुछ महीनों तक, हम आपको साथ लेकर चलेंगे, जैसे कि हम अपनी जिंदगी के सबसे बड़े जश्न की गिनती शुरू करने वाले हैं। #KaulingItForever में आपका स्वागत है।" बता दें कि नितिभा कौल ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज भी शेयर कीं, जिसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने लायक रहा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: वरुण धवन की मां का रोल निभाने पर ट्रोल हुई थीं Mouni Roy, अब एक्ट्रेस ने कहा, 'चीजें बड़ी बन...'
नितिभा कौल (Nitibha Kaul) और जग्स बाघ सिंह ने इसी साल जनवरी में ही सगाई की थी। जग्स बाघ सिंह ने घुटनों पर बैठकर नितिभा कौल को शादी के लिए प्रपोज किया था। इससे जुड़ी रोमांटिक तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। नितिभा कौल के करियर की बात करें तो उन्होंने गूगल में अपनी नौकरी छोड़कर बिग बॉस 10 में कदम रखा था। यहां रहते हुए उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी।
