Avinash Mishra Cousin Sister Slams Isha Singh Fans: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह के ब्रेकअप पर खूब सारा ड्रामा हो रहा है। अविनाश ने ईशा को चीट किया है, जिस वजह से एक्टर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं, ईशा सिंह का परिवार भी अविनाश मिश्रा को सोशल मीडिया पर आकर खुलेआम खरी खोटी सुना रहा है। इस बीच अविनाश भी ईशा को बेवफा का टैग दे बैठे थे, जिस वजह से मामला और भी ज्यादा बढ़ गया। अब इस पूरे ड्रामे पर अविनाश मिश्रा की कजिन बहन नेहा दीक्षित का गुस्सा फूटा है। नेहा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और उन्होंने ईशा सिंह के फैंस के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की धमकी दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Isha Malviya ने की सगाई? मिस्ट्री मैन फोटोज शेयर कर फ्लॉन्ट की रिंग
eisha singh-avinash mishra (photo credit- instagram)
नेहा दीक्षित का फूटा गुस्सा
नेहा दीक्षित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अविनाश और ईशा के मुद्दे पर हो रहे ड्रामे पर अपनी भड़ास निकाली। इस मामले की वजह से अविनाश के परिवार को भी ट्रोल किया जा रहा है और ये चीज नेहा को बर्दाश्त नहीं है। ऐसे में नेहा ने साइबर शिकायत करने की धमकी दी है। नेहा ने अपनी स्टोरी में लिखा, 'आप जिसका चाहें समर्थन कर सकते हैं, अपनी राय रख सकते हैं और अपने नतीजे खुद निकाल सकते हैं, लेकिन निजी सीमाओं को पार करना और उन लोगों को अपशब्द भरे मैसेज भेजना, जिनका आपकी राय से कोई लेना-देना नहीं है, यह आपके बारे में ही ज्यादा बताता है।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रहीं Dipika Kakar की फिर होगी सर्जरी? अफवाहों फैलते ही भड़के Shoaib Ibrahim; बताया सचeisha singh-avinash mishra
