'फेम डिगर कभी आपको प्यार नहीं करते...'- हिमांशी खुराना पर फिर बरसे Asim Riaz, धड़ल्ले से वायरल हुई पोस्ट

Asim Riaz Tweet Viral Amid Controversy: मशहूर एक्टर और 'बिग बॉस 13' फेम आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना संग विवादों के बीच एक ट्वीट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि फेम डिगर कभी आपसे प्यार नहीं करते।

Asim Riaz Tweet Viral Amid Controversy: मशहूर एक्टर और 'बिग बॉस 13' फेम आसिम रियाज इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। 'बिग बॉस 13' फेम आसिम रियाज पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने आरोप लगाया था कि एक्टर ने उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की थी। इन आरोपों के बीच आसिम रियाज ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की, जिसमें एक्टर ने साफ किया कि उन्होंने किसी का भी धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश नहीं की थी। आसिम रियाज ने पोस्ट में पारस छाबड़ा को भी आड़े हाथों लिया था। लेकिन ये मामला यहीं शांत नहीं हुआ। अब आसिम रियाज (Asim Riaz) ने एक और ट्वीट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि फेम डिगर कभी भी आपसे प्यार नहीं करता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'सुअर की तरह...' धर्म परिवर्तन के आरोप पर फूटा Asim Riaz का गुस्सा, Himanshi Khurana-पारस छाबड़ा को लगाई लताड़

Asim Riaz ने हिमांशी खुराना को फिर लिया आड़े हाथों (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    आसिम रियाज (Asim Riaz) के ट्वीट पर अटकलें लग रही हैं कि उन्होंने एक बार फिर से हिमांशी खुराना को आड़े हाथों लिया है। आसिम रियाज ने अपने ट्वीट में लिखा, "एक फेम डिगर कभी भी आसे प्यार नहीं करता, वो आपके नाम, आपकी छवि और जो चीज आपके पास हैं उनसे प्यार करता है। वे इसे प्यार करते हैं, लेकिन ये उनके लिए करियर मूव होता है। एक नाम बनाने में सालों की मेहनत और दर्द लगता है, आप इसे किसी से छीनकर ये नहीं दिखा सकते कि ये आपने बनाया है।" बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना को आड़े हाथों लिया हो। उन्होंने इससे पहले भी एक ट्वीट किया था, जिसमें एक्टर ने हिमांशी की पोल खोलते हुए लिखा कि तीन महीने बाद वह खुद इस रिश्ते को दोबारा रास्ते पर लाना चाहती थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कंटेस्टेंट्स नहीं दर्शकों पर मेहरबान हुए है Salman Khan, तोहफे में दी ये सौगात

    End of Feed