Asha Negi talk about Rithvik Dhanjani: टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी( Asha Negi) और अभिनेता ऋत्विक धनजानी( Rithvik Dhanjani) को इंडस्ट्री के पॉवर कपल कहा जाता था। एक समय था जब दोनों स्टार एक आइडल कपल थे और एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी। लेकिन करीब 5 साल पहले ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। आशा और ऋत्विक अलग होने के बाद भी कई बार साथ नजर आते रहते हैं, जब भी दोनों किसी तस्वीर में साथ नजर आते हैं तो लोगों को इनके रिश्ते के जुडने की दोबारा उम्मीद जाग उठती है, लेकिन अब आशा नेगी ने ऋत्विक के साथ अपने रिश्तों पर क्लियर-क्लियर बात बोल दी है।
फिल्मीज्ञान के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में आशा नेगी ने अपने प्यार और टूटे हुए दिल पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि "आखिरी बार मेरा दिल सालों पहले टूटा था" अब गाड़ी आगे बढ़ गई है और मैं इन सब चीजों से आगे बढ़ चुकी हूँ। एक्ट्रेस ने ऋत्विक का नाम लिए बैगर ही यह साफ कर दिया है कि वह मूव ऑन कर चुकी हैं और ऐसा कहते हुए उनके चेहरे पर एक खुशी भी थी। जो लोग बार-बार ये कह रहे थे कि आशा और ऋत्विक दोबारा साथ आ सकते हैं उनके लिए अभिनेत्री ने साफ जवाब दे दिया है।
ऋत्विक और आशा की मुलाकात पवित्र रिश्ता शो के सेट पर हुई थी। जल्द ही, वे दोस्त बन गए जो बाद में एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों ने 2013 में डेटिंग शुरू की और यहां तक कि डांस रियलिटी शो नच बलिए 6 में एक जोड़े के रूप में भाग लिया। सात साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद, एक्स कपल ने कथित तौर पर 2020 में इसे खत्म कर दिया।
