पति ने दरिंदगी से इस हद तक पीट-पीट कर किया था लहूलुहान, घर से भागकर CID एक्ट्रेस ने बचाई थी जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2022, 08:40 AM IST

CID Actress Vaishnavi Dhanraj Domestic Violence: टीवी सीरियल 'कितनी मोहब्बत है सीजन 2' के सेट पर मिलने के बाद टीवी कपल को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। लेकिन ये रिश्ता खुशियों की बजाय एक्ट्रेस की लाइफ में एक गहरा ट्रॉमा लेकर आया...

पति ने दरिंदगी से इस हद तक पीट-पीट कर किया था लहूलुहान, घर से भागकर CID एक्ट्रेस ने बचाई थी जान

वैष्णवी धनराज और नितिन सहरावत, इस टेलीविजन कपल को कौन नहीं जानता। छोटे परदे के इस टीवी कपल की शादी खूब सुर्खियों में रही थी। हालांकि वैष्णवी और नितिन की शादी ज्यादा चल नहीं सकी। टीवी शो 'कितनी मोहब्बत है सीजन 2' के सेट पर मिलने के बाद, वैष्णी और नितिन को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। प्यार में पड़ने के बाद वैष्णवी धनराज ने 23 दिसंबर 2012 को अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। लेकिन ये शादी खुशियों की बजाय एक्ट्रेस की लाइफ में एक ऐसा दौर लेकर आई कि वो ट्रॉमा में चली गई थीं। और फिर 2015 में ही CID की एक्ट्रेस ने कानूनी अलगाव दर्ज किया कर 2016 में तलाक ले लिया।

वैष्णवी धनराज ने अपनी शादी टूटने के जो कारण बताए, उसे जानने के बाद सभी के पैरों तले से जमीन खिसक गई थी। अपनी शादी के बारे में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया था, 'मैं घरेलू हिंसा की शिकार हुई, जो नितिन ने मुझ पर की। मैं अब और नहीं सहना चाहती थी। आप अपने जीवनसाथी से ऐसा व्यवहार कैसे सहन कर सकते हैं? वह भी, लगातार...। यह घरेलू हिंसा का बहुत बुरी थी, यहां तक कि मेरे माता-पिता ने भी उनको समझाया लेकिन कुछ भी काम नहीं किया। मैं उम्मीद करता रही कि वह बदल जाएगा और हमारी शादी काम करेगी लेकिन...। नितिन के साथ मेरी शादी में ज्यादातर समय मैं डिप्रेशन में रही हूं।'

वैष्णवी ने एक ऐसी घटना शेयर की, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अभिनेत्री ने बताया, 'एक सुबह स्थिति बहुत खराब हो गई। वो शायद मुझे जान से मार देता, लेकिन मैं इतना डर गई कि घर से भाग गई। उसने मुझे इतनी बुरी तरह पीटा था कि मेरे पैर से खून बह रहा था। पत्नी के रूप में वो मेरा आखिरी दिन था। मैं शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत ही ज्यादा डर गई थी।'

भले ही अदाकारा ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन उन्हें यह निर्णय लेने में वास्तव में काफी समय लगा था। वैष्णवी धनराज ने यह स्वीकार किया था कि वो उससे बेहद प्यार करती थीं और इसलिए उसकी हिंसा सहती रहीं। 'मुझे लगता है कि मैं तब अंधी थी। मैंने उसके खिलाफ एक स्टैंड लेने के लिए खुद का पर्याप्त सम्मान नहीं दिया। निश्चित रूप से उससे इस तरह का व्यवहार लेने में मेरी भी गलती थी।'

शादी के लिए लड़का ढूंढ रही हैं एक्ट्रेस वैष्णवी धनराज
टीवी स्टार वैष्णवी धनराज का कहना है, 'मैं अभी घर बसाने के लिए एक अच्छे लड़के की तलाश में हूं। मैं फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हूं। हां किसी से बात चल रही थी लेकिन बात नहीं बनी। मुझे लगता है कि अब दुनिया में अच्छे लोगों को ढूंढना बहुत मुश्किल है। कुछ ईमानदारी होनी चाहिए। मेरी मां मेरे बारे में बहुत चिंतित है लेकिन मैं उन्हें हमेशा कहती हूं कि लड़का तो मिले...। क्योंकि मेरे तलाक को भी कुछ साल हो गए हैं। यह एक दर्दनाक अनुभव था और मुझे बहुत ट्रॉमा से गुजरना पड़ा। यह आसान नहीं था।'


महाभारत-ससुराल सिमर का जैसे कई बड़े शोज का रहीं हिस्सा
अभिनेत्री ने कई सुपर डुपर हिट टीवी शोज में काम किया है। इसमें सीआईडी, ना आना इस देस लाडो, कितनी मोहब्बत है सीजन 2, करम अपना अपना, क्राइम पेट्रोल, हम ने ली है - शपथ, परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी, मधुबाला- एक इश्क एक जुनून, महाभारत, बेगूसराय, ससुराल सिमर का, ये वादा रहा, बेहद, बेपनाह, नवरंगी रे! और आपकी नजरों ने समझा जैसे कई बड़े शो शामिल हैं। 

End of Article