Top TV News Today: वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन से करण मेहरा हुए सम्मानित तो TKSS की सुमोना चक्रवर्ती हुईं कोरोना पाॅजिटिव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2022, 09:14 PM IST

Trending TV News Today: टीवी इंडस्ट्री से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। करण मेहरा, सुमोना चक्रवर्ती, आसिम रियाज और दिव्यंका त्रिपाठी दहिया समेत आज कई टीवी सितारे सुर्खियों में छाए रहे।

Top TV News Today: वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन से करण मेहरा हुए सम्मानित तो TKSS की सुमोना चक्रवर्ती हुईं कोरोना पाॅजिटिव
Photo Credit: Instagram

TV Newsmakers Of The Day, 04 January 2022: हमेशा की तरह टीवी जगत से सामने आई कई खबरों ने तहलका मचा दिया है। अखबारों से लेकर सोशल मीडिया तक छोटे पर्दे के कई सितारे आज सुर्खियों में छाए रहे। ये रिश्ता क्या कहलाता है फिल्म एक्टर करण मेहरा से लेकर द कपिल शर्मा शो की सुमोना चक्रवर्ती और बिग बॉस 15 के आसिम रियाज तक आज कई टीवी सितारे चर्चा में रहे। 

करण मेहरा को किया गया सम्मानित

छोटे पर्दे से आज एक खुशखबरी सामने आई है। ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में नैतिक की भूमिका निभाने वाले एक्टर करण मेहरा को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन से सम्मानित किया गया है। कोरोना महामारी के दौरान करण मेहरा इस वायरस के खिलाफ सुरक्षा को बढ़ावा दे रहे थे इसके साथ वह समाज सेवा कर रहे थे। इस नेक काम के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। 

सुमोना चक्रवर्ती हुईं कोरोना पॉजिटिव 

द कपिल शर्मा शो की जानी-मानी अदाकारा सुमोना चक्रवर्ती कोविड-19 पॉजिटिव हो गई हैं। टीवी एक्ट्रेस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने कोविड-19 टेस्ट करवाया था और वह पॉजिटिव आया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने यह जानकारी दी है।

रिलीज हुआ दिव्यंका त्रिपाठी दहिया का नया वीडियो सॉन्ग

छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा दिव्यंका त्रिपाठी दहिया का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। मीत ब्रोज के इस नए गाने में टीवी अदाकारा दुल्हन के किरदार में नजर आ रही हैं। दिव्यंका त्रिपाठी दहिया का यह पहला म्यूजिक वीडियो है जिसे दर्शक बहुत प्यार दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिव्यंका त्रिपाठी के नए गाने बाबुल दा बेधा को बहुत प्यार दिया जा रहा है।

सुर्खियों में रहे उमर रियाज के पिता

छोटे पर्दे के सबसे विवादित टीवी शो बिग बॉस 15 से हाल ही में उमर रियाज प्रतीक सहजपाल के संग झगड़ा करते हुए नजर आए थे। शो में मारपीट करने की वजह से उमर रियाज के खिलाफ सख्त निर्णय लेने का फैसला किया गया है। टीवी शो मेकर के खिलाफ भड़ास निकालते हुए उमर रियाज के पिता ने कहा कि उनके बेटे के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। 

शमिता शेट्टी के लिए शिल्पा शेट्टी और राजीव अडतिया ने शिर्डी में की प्रार्थना 

बिग बॉस 15 की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी का गेम दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। बहुत सारे दर्शक यह कयास लगा रहे हैं कि शमिता शेट्टी इस टीवी शो की विनर बन सकती हैं। इसी बीच शमिता शेट्टी की बहन शिल्पा शेट्टी और राजीव अडतिया ने उनके जीत के लिए शिर्डी में प्रार्थना की है।

End of Article