इस वजह से राजीव सेन- चारू असोपा के रिश्ते में आई दरार! एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिया हिंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 10:10 AM IST

Charu Asopa cryptic post: चारू असोपा ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने और पति राजीव सेन के बीच रिश्तों में आई दरार पर हिंट दिया है। जानिए क्या लिखा है चारू असोपा ने...

इस वजह से राजीव सेन- चारू असोपा के रिश्ते में आई दरार! एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिया हिंट

Charu Asopa cryptic post: सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी वाइफ चारू असोपा की शादी टूटने के कगार पर है। दोनों साल 2021 में बेटी के पेरेंट्स बने थे। हालांकि, शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। चारू असोपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर शादी टूटने की वजह को लेकर हिंट दी गई है। चारू असोपा ने बताया कि किन चीजों से रिश्तों में दरार आई थी। 

चारू असोपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, 'दूरियां रिश्ते खत्म नहीं करती है। हम जब कम बातचीत करते हैं और देर से जवाब देते हैं, इससे रिश्ते टूट जाते हैं।' पोस्ट से फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि इस कारण ही चारू और राजीव के रिश्ते में दूरियां आई है। गौरतलब है कि हाल ही में चारू असोपा ने अपने एक व्लॉग में शादी में आ रही परेशानी पर हिंट दिया था। उन्होंने अपने पति राजीव पर उनके और उनकी बेटी का ख्याल न रखने पर भड़ास निकाली थी। चारू ने कहा कि राजीव ने बेटी का कैमरे के आगे चेहरा नहीं दिखाने के लिए कहा था। लेकिन, अपने वीडियो के थंबनेल में बेटी की फोटो लगा रहे हैं। 

Charo Asopa

2019 में हुई थी शादी
राजीव सेन और चारू असोपा की साल 2019 में शादी हुई थी। इसके बाद से ही लगातार दोनों के रिश्तों में तकरार की खबर आ रही है। इन तीन साल में सोशल मीडिया पर कई बार दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी किया था। साल 2020 में राजीव सेन दिल्ली चले गए थे। दोनों ने अपनी फर्स्ट एनिवर्सरी भी साथ सेलिब्रेट नहीं की थी। साल 2021 में दोनों बेटी के पेरेंट्स बन थे। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के परिवार वालों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की थी। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ।

राजीव सेन ने एक व्लॉग शेयर किया था। राजीव ने इस व्लॉग में कहा कि वह कैमरा में नहीं बताना चाहते हैं कि वह अपनी बेटी को कितना मिस कर रहे हैं। वह इसके जरिए सहानुभूति हासिल नहीं करना चाहते हैं। वीडियो में राजीव ने चारू पर निशाना साधा था कि चारू उनकी बेटी का इस्तेमाल व्लॉग में कर रही हैं।     राजीव ने विराट और अनुष्का का जिक्र करते हुए कहा कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

End of Article