मांग में सिंदूर, बनारसी साड़ी इस लुक में करिश्मा तन्ना ने किया गृह प्रवेश, आलता लगे पैरों के साथ ससुराल में रखे शुभ कदम 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 06:23 PM IST

Karishma Tanna Griha Pravesh: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा करिश्मा तन्ना अब मैरिड क्लब का हिस्सा बन चुकी हैं। हाल ही में अदाकारा ने अपने ससुराल में गृह प्रवेश किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

मांग में सिंदूर, बनारसी साड़ी इस लुक में करिश्मा तन्ना ने किया गृह प्रवेश, आलता लगे पैरों के साथ ससुराल में रखे शुभ कदम 
Photo Credit: Instagram

Karishma Tanna Griha Pravesh And First Rasoi: जानी-मानी टीवी अदाकारा करिश्मा तन्ना 5 फरवरी 2022 के दिन अपने हमसफर वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। सोशल मीडिया पर टीवी अदाकारा करिश्मा तन्ना और उनके पति की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही थीं। अपनी शादी के दिन करिश्मा तन्ना किसी हूर की परी से कम नहीं लग रही थीं। दुल्हन बनी अदाकारा की तस्वीरें देखकर लोग उन पर खूब प्यार लुटा रहे थे। शादी के बाद करिश्मा तन्ना ने अपने ससुराल में गृह प्रवेश कर लिया है। सोशल मीडिया पर टीवी अदाकारा करिश्मा तन्ना के गृह प्रवेश रस्म की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। ससुराल में गृह प्रवेश करने के साथ अदाकारा ने अपनी पहली रसोई भी बनाई। 

करिश्मा तन्ना ने ससुराल में किया गृह प्रवेश 

हाल ही में करिश्मा तन्ना के गृह प्रवेश की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ अपने ससुराल में शुभ कदम रख रही है। अदाकारा ने गृह प्रवेश के लिए खूबसूरत बनारसी साड़ी कैरी की थी जिसे उन्होंने चोकर, हार, कंगन और झुमको के साथ पेयर किया था। इसके साथ करिश्मा तन्ना ने अपनी मांग भी भर रखी थी और मंगलसूत्र भी पहना था। करिश्मा तन्ना की‌ सास ने उनका जोरों-शोरों से स्वागत किया। पूरे रीति-रिवाज के अनुसार करिश्मा तन्ना ने अपने ससुराल में शुभ कदम रखे। 

करिश्मा तन्ना की पहली रसोई

अदाकारा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह ससुराल में पहली रसोई बनाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा तन्ना ने अपनी पहली रसोई में मीठा बनाया। इसके बाद करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा ने इस स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठाया। लोगों को करिश्मा तन्ना की यह तस्वीरें और वीडियोज बहुत पसंद आ रही हैं। लोग अदाकारा को बधाई दे रहे हैं और उनके सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कामना कर रहे हैं।

End of Article