Bhabhi Ji Ghar Par Hai: क्या नेहा पेंडसे के बाद अब फ्लोरा सैनी निभाएंगी अनिता भाभी का किरदार? 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 09:13 PM IST

Flora Saini Approached For Anita Bhabhi's Role: कुछ खबरों के अनुसार जल्द ही नेहा पेंडसे भाभी जी घर पर है शो को अलविदा कहने वाली हैं। इसी कड़ी में नई अनिता भाभी की तलाश करने के लिए मेकर्स निकल पड़े हैं। कहा जा रहा है कि फ्लोरा सैनी को इस टीवी सीरियल के लिए अप्रोच किया गया है।

Bhabhi Ji Ghar Par Hai: क्या नेहा पेंडसे के बाद अब फ्लोरा सैनी निभाएंगी अनिता भाभी का किरदार? 
Photo Credit: Instagram

Flora Saini Approached For Anita Bhabhi's Role In Bhabhi Ji Ghar Par Hai: छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी सीरियल भाभी जी घर पर है में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने वाला है। खबरों के अनुसार अब जल्द ही अनिता भाभी का किरदार निभाने वाली अदाकारा नेहा पेंडसे इस टीवी सीरियल को अलविदा कहने वाली हैं। शो‌ के लिए नई अनिता भाभी की तलाश में मेकर्स निकल पड़े हैं और कई टीवी अदाकाराओं का ऑडिशन ले रहे हैं। हाल ही में यह खबर आई है कि अनिता भाभी और गोरी मेम के किरदार के लिए जानी-मानी अदाकारा फ्लोरा सैनी को अप्रोच किया गया है। मेकर्स फ्लोरा सैनी से अनिता भाभी के किरदार के लिए बातचीत कर रहे हैं।

क्या फ्लोरा सैनी होंगी नई अनिता भाभी?

ई टाइम्स की एक खबर के अनुसार, इस टीवी सीरियल से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि टीवी सीरियल के मेकर्स ने अनिता भाभी के किरदार के लिए फ्लोरा सैनी को अप्रोच किया है। हालांकि मेकर्स और टीवी अदाकारा की तरफ से कुछ भी तय नहीं हुआ है। खबरों के अनुसार फ्लोरा सैनी को पहले भी अप्रोच किया गया था जब सौम्या टंडन ने इस शो को क्विट कर दिया था। फिलहाल, इस टीवी सीरियल के मेकर्स एक नहीं बल्कि कई टीवी अदाकाराओं का ऑडिशन ले रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

बाॅम्बे टाइम्स की एक खबर के अनुसार, इस टीवी सीरियल की शूटिंग के लिए नेहा पेंडसे को रोजाना कई घंटे ट्रैवल करना पड़ता है। जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए नेहा पेंडसे इस टीवी सीरियल को अलविदा कहने वाली हैं। अगर फ्लोरा सैनी की बात करें तो अदाकारा को राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री, बेगम जान और एक पॉपुलर वेब सीरीज में देखा गया था।

End of Article