कपिल शर्मा का देखते ही भागा चला आया कैनेडियन फैन, प्रशंसक का उत्साह देख कॉमेडियन ने कह दी ऐसी बात 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 04:34 PM IST

Fan Moment Of A Canadian With Kapil Sharma: जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉमेडियन से मिलने के लिए एक कैनेडियन फैन वेंकूवर एयरपोर्ट पर भागा चला आया।

कपिल शर्मा का देखते ही भागा चला आया कैनेडियन फैन, प्रशंसक का उत्साह देख कॉमेडियन ने कह दी ऐसी बात 
Photo Credit: Instagram

Kapil Sharma Shared A Video Of Canadian Fan: भारत समेत पूरी दुनिया में कॉमेडियन कपिल शर्मा एक तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। कॉमेडियन जहां भी जाते हैं उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। कपिल शर्मा को देखने के लिए और उनसे मिलने के लिए लोग एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। कपिल शर्मा इन दिनों कैनेडा में अपनी पूरी टीम के साथ हैं। हाल ही में वेंकूवर एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात एक कैनेडियन फैन से हुई जो उनसे मिलने के लिए एयरपोर्ट पर भागा दौड़ा चला आया। कपिल शर्मा ने अपने कैनेडियन फैन का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है जिसे सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। 

कपिल शर्मा ने जो वीडियो साझा किया है उसमें यह देखा जा सकता है कि वह अपने फैन से पूछते हैं कि 'आपको मेरे और मेरे शो के बारे में कैसे पता चला?' उनके कैनेडियन फैन ने जवाब दिया 'मैं यूट्यूब पर आपके शोज देखता हूं।' इस पर कपिल शर्मा ने कहा 'सच में?' इसके बाद कपिल शर्मा ने पूछा कि आपको हिंदी कैसे आती है तब उनके कैनेडियन फैन ने जवाब दिया कि वह ट्रांसलेशन देखते रहते हैं। इसके बाद उनके फैन ने यह कहा कि 'मैं बस बाहर था। मैंने सुना कि कपिल शर्मा आ रहे हैं। और यह सुनते ही मैं आपको देखने के लिए अंदर भागा चला आया।' कपिल शर्मा का यह कैनेडियन फैन एयरपोर्ट का एक स्टाफ मेंबर था जिसने यूनिफॉर्म भी पहन रखी थी।

वीडियो के अंत में कपिल शर्मा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'धन्यवाद मेरे दोस्त, तुमने मेरा दिन बना दिया, धन्यवाद और ढेर सारा प्यार।' कपिल शर्मा के साथ कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और सुमोना चक्रवर्ती कनाडा में अपने आगामी शो द कपिल शर्मा लाइव के लिए मौजूद हैं।

End of Article