Bigg Boss 15: सलमान खान ने अभिजीत बिचुकले की लगाई क्‍लास, राखी सावंत के पति पर भी फूटा गुस्‍सा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2021, 11:03 PM IST

Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 का घर इन दिनों जंग का मैदान बन गया। घरवालों के बीच घमासान मचा हुआ है। वहीं टास्‍क कम्‍प्‍लीट न करने से सलमान कंटेस्‍टेंट से नाराज हैं। उन्‍होंने वीकेंड का वार में घरवालों की क्‍लास लगाई।

Bigg Boss 15: सलमान खान ने अभिजीत बिचुकले की लगाई क्‍लास, राखी सावंत के पति पर भी फूटा गुस्‍सा
Photo Credit: Instagram

Bigg Boss 15 weekend ka vaar: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 15 में आज रात के एपिसोड में होस्ट सलमान खान राखी सावंत के पति रितेश और अभिजीत बिचुकले की क्‍लास लगाते हुए नजर आए। भाईजान ने दोनों को घर के अंदर उनके अनुचित व्यवहार के लिए जमकर खरी खोटी सुनाई। इतना ही नहीं उन्‍होंने बाकी घरवालों को भी टास्‍क कम्‍प्‍लीट न करने पर खूब फटकारा। सलमान की नराजगी देख घरवाले शांत नजर आए।  

एपिसोड के दौरान सलमान रितेश से राखी के प्रति उदासीन रवैये के बारे में सवाल करते हैं। वह कहते हैं, "यदि आप अपनी पत्नी से बात करना नहीं जानते हैं तो आपकी शिक्षा का क्या फायदा है?" राखी सलमान से कहती है कि वह उसके खिलाफ नहीं जाती क्योंकि वह उसे खोना नहीं चाहती। सलमान रितेश को सख्त चेतावनी देते हुए कहते हैं कि वह राखी के साथ घर के अंदर या बाहर कभी भी इस तरह का व्यवहार न करें। 

अभिजीत को फटकारा 
सलमान ने रितेश के अलावा अभिजीत बिचकुले को जमकर फटकारा। उन्‍होंने उन्‍हें देवोलीना से बदत्‍तमीजी करने के लिए खरी खोटी सुनाई। उन्‍होंने कहा, "आप महिलाओं के प्रति अनादर नहीं दिखा सकते।" बता दें कि बीते एपिसोड में अभिजीत ने देवोलीना से किस करने के लिए कहा था।  

दो गुटों में बटे घरवाले 
सलमान खान ने सभी प्रतियोगियों को उनके व्यवहार के लिए डांटा। साथ ही हर बार कोई टास्क पूरा नहीं करने पर फटकार लगाई। राखी ने इस बार देवोलीना को जेल में बंद कर दिया। वहीं घरवाले रश्मि और देवोलीना के बीच बंटे हुए नजर आए। वीकेंड का वार एपिसोड को खास बनाने के लिए सनी लियोनी, कनिका कपूर और रेमो डिसूजा शो में विशेष अतिथि के रूप में दिखाई देंगे।

End of Article