रामायण एक्टर अरुण गोविल की राम जन्म भूमि पूजन को लेकर झलकी खुशी, ट्वीट कर बोले- जय श्रीराम...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2020, 11:41 AM IST

Arun govil Tweet Ram mandir bhoomi pujan ceremony: अरुण गोव‍िल ने रामभक्तों के लिए नया ट्वीट किया है। अरुण इस ट्वीट में भगवान श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास और भूमि पूजन को लेकर खुशी जाहिर की है...

रामायण एक्टर अरुण गोविल की राम जन्म भूमि पूजन को लेकर झलकी खुशी, ट्वीट कर बोले- जय श्रीराम...
Photo Credit: Instagram

रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का रोल न‍िभाने वाले एक्‍टर अरुण गोव‍िल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अरुण गोवि‍ल ने लॉकडाउन के दौरान शुरू हुए रामायण के पुन: प्रसारण के बाद ही सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है। वह देश में चल रही परिस्थितियों पर अक्‍सर अपना बयान देते हैं। आए द‍िन अरुण अपने फैंस के ल‍िए जीवन की सीख एवं नसीहतें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में अरुण गोव‍िल ने रामभक्तों के लिए नया ट्वीट किया है। 

टीवी के भगवान राम यानि अरुण गोविल ने लिखा, 'भगवान श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास की प्रतीक्षा समस्त मानव जाति कर रही है। अयोध्या में भूमि पूजन के साथ ही एक दिव्य युग का शुभारंभ हो जाएगा। जय श्रीराम...।'

अरुण गोविल ने एक और ट्वीट कर लिखा, 'अयोध्या में राममंदिर के लिए वर्षों तक लगातार संघर्ष करने वाले वरिष्ठजन और आगे उस लड़ाई को भूमिपूजन तक लेकर आने वाले सभी रामभक्तों को मेरा कोटि कोटि नमन। आप सबके महान प्रयासों से ही हमें ये दिन देखने का‌ सौभाग्य मिल रहा है। जय श्रीराम...।' 

आपको बता दें, रामायण सीरियल ने अरुण गोव‍िल को लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया था। लोग उन्‍हें असल में भगवान राम समझ ल‍िया करते थे। पुन: प्रसारण के दौरान भी उनका अंदाज बेहद पसंद किया गया।

5 अगस्त को हो रहा राम मंदिर का भूमि पूजन
अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर के लिए कल यानि 5 अगस्त को भूमि पूजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। बताया जा रहा है कि भूमि पूजन के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। 6 पुजारी मिलकर पूजा करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए मोहन भागवत और बाबा रामदेव समेत कुल 175 लोगों को आमंत्रण भेजा गया है। इस आयोजन के लिए 135 संतों को निमंत्रण भेजा गया है। 

End of Article