Anupamaa 3 Twist: मालविका कहेगी TV शो को अलविदा, अनुपमा के 3 अपकमिंग ट्विस्ट बदलेंगे पूरी कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2022, 09:01 AM IST

Anupamaa Spoiler 3 Twist New Story track: वनराज ने बैठकर प्लान किया है कैसे अनुज की इज्जत मार्केट में खराब करनी है। वहीं अनुपमा की बेटी पाखी की लाइफ में भी काफी होने वाला है। जानें टीवी सीरियल की कहानी में आने वाले 3 दिलचस्प ट्विस्ट...

Anupamaa 3 Twist: मालविका कहेगी TV शो को अलविदा, अनुपमा के 3 अपकमिंग ट्विस्ट बदलेंगे पूरी कहानी

Anupamaa latest Spoiler 3 Twist New Story update: अनुपमा टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में दिलचस्प मोड़ दिखाई देंगे। पहले देखा गया था कि मालविका अपने भाई अनुज से अलग हो गई है और अनुज से पूरा कपाड़िया बिजनेस ले लिया है। अब ऐसा लग रहा है कि मालविका को अपनी गलती का एहसास हो गया है कि अनुज और अनुपमा का उसके लिए प्यार सच्चा है। वहीं दूसरी तरह वनराज ने बैठकर प्लान किया है कैसे अनुज की इज्जत मार्केट में खराब करना है। वहीं अनुपमा की बेटी पाखी की लाइफ में भी काफी कुछ चल रहा है। जानें टीवी सीरियल की कहानी में आने वाले 3 दिलचस्प ट्विस्ट...

अनुज की इज्जत उछालेगा वनराज
अनुपमा और अनुज अब एक हैं और वे फिर से कड़ी मेहनत कर अपना साम्राज्य बना रहे हैं। यहां वनराज को अनुज और अनुपमा की सफलता से जलन है और वो नहीं चाहता है कि वे उससे आगे बढ़ें। यहां वनराज और तोषु ने एक प्लान बनाया है। तोशु हर अखबार में यह खबर देकर आता है कि अनुज अब कपाड़िया एम्पायर का हिस्सा नहीं है। इसके अलावा वनराज, तोशु और काव्या एक साथ बैठकर तय करते हैं कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को अपने पक्ष में कैसे लाया जाए। दूसरी तरफ अनुज, अनुपमा के लिए अपने प्यार का इजहार करता है और उससे शादी करने के लिए कहता है। अब क्या फिर से वनराज की वजह से अलग हो जाएंगे अनुज-अनुपमा? चीजें फिर से हो जाएंगी खराब?

मालविका होगी कहानी से बाहर
अब मालविका हमेशा के लिए उनके जीवन से बाहर निकलने का फैसला करती है। मालविका, अनुज के बिना नहीं रह सकती और इसलिए उसने पहले की तरह सबकुछ छोड़कर जाने का फैसला किया है। मालविका पूरी प्रॉपर्टी अब फिर से अनुज को वापस कर देगी और सब कुछ उसके नाम पर वापस कर जाने का फैसला करेगी। देखकर ऐसा लग रहा है कि मालविका का ट्रैक अब अनुपमा शो में खत्म हो जाएगा। जी हां, अब मालविका स्टार प्लस के  टीवी शो अनुपमा को अलविदा कहने वाली हैं! साथ ही निर्माता अनुज और अनुपमा के लिए वनराज और काव्या के साथ नए ट्विस्ट, नई कहानी के साथ तैयार हैं।

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है पाखी
जैसा कि अब तक देखा गया, समर और नंदिनी शाह हाउस पहुंचकर पूरे परिवार के सामने अपना फैसला सुनाते हैं। यह जानकर हर कोई चौंक जाएगा कि नंदिनी ने वापस अमेरिका जाने का फैसला किया है और वहां नौकरी भी कर ली है। इस बीच शो में पाखी की लव स्टोरी ड्रामा शुरू हो गई है। पाखी को प्यार हो गया है और वह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है। पाखी एक लड़के के प्यार में पागल है और वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए विदेश शिफ्ट होना चाहती थी। हालांकि, उसके परिवार ने उसे पढ़ाई के लिए अमेरिका नहीं जाने दिया। पाखी प्यार में है लेकिन उसने अपने परिवार के साथ यह खबर शेयर नहीं की है क्योंकि उसे डर है कि वे उसे नहीं समझेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि जब यह सच्चाई सामने आएगी तो आगे क्या होगा।

End of Article