Anupama Spoiler: समर के लिए लड़की ढूंढेगी बा, अनुज कपाड़िया होगा अपाहिज, अनुपमा में आएंगे ये ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 06:08 PM IST

Anupama Serial Upcoming Twist: टीवी सीरियल अनुपमा बार्क द्वारा जारी टीआरपी की लिस्ट में लगातार नंबर वन पर बना हुआ है। जानिए क्या होगा अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में...

Anupama Spoiler: समर के लिए लड़की ढूंढेगी बा, अनुज कपाड़िया होगा अपाहिज, अनुपमा में आएंगे ये ट्विस्ट

Anupama Serial Spoiler Alert. टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में लगातार नंबर वन पर बना हुआ है। बार्क द्वारा जारी 33वें हफ्ते की टीआरपी की लिस्ट में 2.9 मिलियन इंप्रेशन के साथ अनुपमा पहले नंबर पर है। शो के मौजूदा ट्रैक में अनुज कपाड़िया होश में आ गया है। वह अपने भाई और भाभी अंकुश और बरखा को घर से निकाल देना चाहता है। इसके अलावा अपनी बेटी अनु के साथ खेलने के दौरान उसे एहसास होता है कि उसका शरीर पैरालाइज होने लगा है।   वहीं, शो के अपकमिंग एपिसोड में बा अपने पोते समर के लिए शादी का प्रस्ताव लाने वाली हैं। 

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में बा समर की शादी का प्रस्ताव लाती है। बा शाह परिवार से कहती हैं कि इस बार समर के लिए लड़की और अपने घर की बहू वह चुनेगी। उसे कभी घर की बहू चुनने का मौका नहीं मिला। इसी कारण वह हमेशा उदास रहती हैं। वनराज इस पर कहता है कि समर की शादी के लिए ये सही वक्त नहीं है। बा वनराज से कहती हैं कि ये समर की शादी करने के लिए सही वक्त है। ऐसे में वह उनके लिए सबसे अच्छा रिश्ता लेकर आएंगी। हालांकि, समर कहता है कि वह इतनी जल्दी शादी नहीं करना चाहता है।  

बरखा और अंकुश की हालत खराब
बरखा और अंकुश लगातार अनुज को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। बरखा और अंकुश अनुज को मनाने के लिए आते हैं लेकिन, उन्हें देखकर अनुज कपाड़िया गुस्से से लाल हो जाता है। वह जोर से चीखने लगता है। इस कारण उसकी तबीयत भी खराब होने लगती है। हालांकि, दोनों ही अनुज के सामने पैनिक अटैक आने का ड्रामा करेंगे। दोनों ही अनुज को इमोशनली ब्लैकमेल करने क कोशिश करेंगे। वहीं, अनुज बरखा और अंकुश से कहेगा कि वह वनराज और शाह परिवार से माफी मांगे। लेकिन, वनराज माफ करने से मना कर देगा। 

अनुज अपनी बेटी अनु के साथ बैडमिंटन खेल रहा है। कुछ वक्त बाद उसके हाथ से बैडमिंटन छूटकर गिर जाएगा। ये देख अनुपमा और अनु दोनों बेहद परेशान हो जाएंगे। 

End of Article