Karishma Tanna Pehli Rasoi: शादी के बाद करिश्मा तन्ना ने पहली बार बनाई ये डिश, पति वरुण बंगेरा को खिलाती आईं नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2022, 09:25 AM IST

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने हाल ही में बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी कर ली। शादी के बाद करिश्मा ने ससुराल में पहली रसोई रस्म को पूरा करते हुए खाने में मीठा बनाया और इसका वीडियो शेयर किया।

Karishma Tanna Pehli Rasoi: शादी के बाद करिश्मा तन्ना ने पहली बार बनाई ये डिश, पति वरुण बंगेरा को खिलाती आईं नजर
Photo Credit: Instagram

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) हाल ही में शादी के बंधन में बंध गईं और उन्होंने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा (Varun Bangera) संग सात फेरे लिए। करिश्मा- वरुण की शादी काफी चर्चा में रही। शादी की फोटोज व वीडियो सामने आईं जिनमें एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसके बाद उनके गृह प्रवेश (Greh Pravesh) की वीडियो भी सामने आई और सोशल मीडिया पर छा गई, जो कि फैंस का काफी पसंद आई। अब करिश्मा ने सोशल मीडिया पर शादी के बाद की रस्म की वीडियो शेयर की है जिसमें वो ससुराल में पहली बार खाना बनाती नजर आ रही हैं।

करिश्मा तन्ना की पहली रसोई

करिश्मा ने जो वीडियो पोस्ट किया है इसमें देखा जा सकता है कि वो पहली बार खाने में कुछ मीठा बना रही हैं। एक तरफ करिश्मा को हलवा बनाते हुए तो वहीं दूसरी तरफ गैस पर दूध में केसर डालते देखा जा सकता है। इसके बाद वो और वरुण एक कटोरी में भगवान का प्रसाद लगाते हैं। इसके बाद वरुण करिश्माको वो मीठा खिलाते हैं और फिर करिश्मा अपने पति को यह खिलाती हैं। इस वीडियो को शेयर कर करिश्मा ने लिखा, 'पहली रसोई... कुछ मीठा हो जाए।'

गृह प्रवेश का वीडियो आया था सामने

इससे पहले करिश्मा के गृह प्रवेश का वीडियो सामने आया था। एक्ट्रेस की इस रस्म की तस्वीरें वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने पति के साथ अपने ससुराल में कदम रख रही हैं। गृह प्रवेश के दौरान करिश्मा पिंक कलर की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहने हुए नजर आईं। इसके साथ उन्होंने चोकर, हार, कंगन और झुमके पहने। इस दौरान करिश्मा ने अपनी मांग भरी हुई है और मंगलसूत्र भी पहना था। करिश्मा तन्ना की‌ सास ने उनका जोरों-शोरों से स्वागत किया। पूरे रीति-रिवाज के अनुसार करिश्मा तन्ना ने अपने ससुराल में शुभ कदम रखा। 

पिछले साल हुई थी सगाई

बता दें कि करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया के जरिए हुई थी करिश्मा और वरुण ने शादी से पहले लगभग डेढ़ साल तक डेट किया था। दोनों ने काफी वक्त साथ बिताने के बाद शादी का फैसला किया। करिश्मा तन्ना और वरुण ने नवंबर 2021 में अपने घरवालों की मौजूदगी में सगाई की थी। वरुण बंगेरा पेशे से रियल एस्टेट एजेंट हैं। करिश्मा को आखिरी बार फिल्म सूरज पे मंगल भारी में देखा गया था। एक्ट्रेस नच बलिए, बिग बॉस 8, झलक दिखला जा जैसे बड़े रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं। 

End of Article