"उसे बदनाम करने की साजिश...", Mouni Roy संग अफेयर की खबरों पर Arjun Bijlani ने दिया जवाब

टीवी इंडस्ट्री की सुपरस्टार मौनी रॉय को लेकर बीते दिनों से ये बातें हो रही हैं कि वो अर्जुन बिजलानी को डेट कर रही हैं। अर्जुन ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए इसे एक साजिश का हिस्सा बताया है।

टीवी अदाकारा मौनी रॉय को लेकर बीते लम्बे समय से ये खबरें चल रही हैं कि वो अपने दोस्त अर्जुन बिजलानी को डेट कर रही हैं। पति से अलग होते ही मौनी रॉय के बारे में उड़ने वाली ये खबरें लोगों को हैरान लग रही हैं और सभी अदाकारा को शक भरी निगाहों से देख रहे हैं। इन खबरों के बीच में मौनी रॉय के दोस्त अर्जुन बिजलानी ने चुप्पी तोड़ी है और अपनी दोस्त का सपोर्ट किया है। अर्जुन बिजलानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि इंटरनेट पर जो खबरें वायरल हो रही हैं बेबुनियाद हैं और कोई उनकी दोस्त मौनी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: "क्या हमारी जिंदगी पति-बच्चे ही हैं...?", Sunita Ahuja ने उजड़ती पारिवारिक जिंदगी के बीच दिया बेबाक बयान

"उसे बदनाम करने की साजिश...", Mouni Roy संग अफेयर की खबरों पर Arjun Bijlani ने दिया जवाब

"उसे बदनाम करने की साजिश...", Mouni Roy संग अफेयर की खबरों पर Arjun Bijlani ने दिया जवाब

Arjun Bijlani ने उठाई Mouni Roy के लिए आवाज

हमारी सहयोगी साइट टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए अर्जुन बिजलानी ने कहा है, "लोगों ने 7-8 लोगों को डिनर पर जाते हुए देखा। ऐसा नहीं है कि हम सभी दोस्त यूं एक साथ खाना खाने के लिए पहली दफा गए हैं। हम 50 बार ऐसे खाना खाने के लिए जा चुके हैं। मौनी और मैं अकेले भी खाना खाने के लिए जाते रहते हैं और चिल करते हैं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पकड़ता है कि लोग हमारे बारे में क्या लिखते हैं। ईमानदारी से बोलूं तो मैं कभी-कभी खबरें पढ़ने के बाद शांत हो जाता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि साजिश के तहत मौनी को बदनाम किया जा रहा है और मुझे ये समझ नहीं आता है कि ऐसा कौन कर रहा है?" टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बिग बॉस देंगे घरवालों को दो-दो चांस, जीवनदान पाकर मचाएंगे सलमान खान के शो में बवाल

End of Feed