Anurag Dobhal Wife Ritika Chauhan Cryptic Post Viral: 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल अपने पारिवारिक कलह के कारण काफी चर्चा में थे। अनुराग डोभाल ने माता-पिता और भाई पर मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही अनुराग डोभाल ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए खुदकुशी की कोशिश भी की थी। लेकिन अब अनुराग डोभाल की हालत पहले से काफी बेहतर है। अनुराग डोभाल को आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन इन सबके बीच अब उनकी पत्नी रितिका चौहान (Ritika Chauhan) की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चीजों को आड़े हाथों लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पैसा और फेम उनके लिए मोह माया है।
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) की पत्नी रितिका चौहान (Ritika Chauhan) ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर दिल का गुबार निकाला। उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ दिनों से जो मैंने विश्लेषण किया है। सोशल मीडिया पर मौजूद हर चीज सच नहीं होती। सोशल मीडिया एक जगह है, जहां लोग पोस्ट करते हैं और दूसरे उसपर रिएक्शन देते हैं, कुछ दिनों तक टॉपिक चर्चा में रहता है और फिर लोग आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन जो सबसे ज्यादा मायने रखता है वो ये कि आप सोशल मीडिया से परे अपनी जिंदगी कैसे जीते हैं। जो बर्ताव आप लेकर चलते हैं, जो मूल्य आपके हैं और जिस तरह से रोजाना आप लोगों से बर्ताव करते हैं। अपने दिल को साफ रखें और अच्छे काम करें। लोगों को अपनी अच्छाई से पहचानने दें। अंत में कर्मा ही सारे काम करता है।"

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
पैसा, फेम और सिक्योरिटी को बताया रितिका चौहान ने मोह-माया
रितिका चौहान (Ritika Chauhan) ने अपनी दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "मेरे लिए, हर चीज सेकंडरी है। पैसा, फेम, जीनेके लिए सिक्योरिटी, ये सब केवल मोह माया है। जो मायने रखता है, वो है धर्म और कर्म। मेरे जीवन की आखिरी सांस तक, मैं उसी रास्ते पर चलती रहूंगी, भले ही लोग देखें या नहीं। मुझे दुनिया से वैधता की जरूरत नहीं है। मैं खुद में, अपनी आत्मा में और युनिवर्स में विश्वास रखती हूं। जो मैं जानती हूं वो सिंपल है। अच्छा करो।"
