Anurag Dobhal Take Land Back From Family: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस 17' का हिस्सा रह चुके अनुराग डोभाल अपने व्लॉग्स शेयर कर अक्सर लोगों के साथ जुड़े रहते हैं। अनुराग डोभाल अपनी जिंदगी से जुड़ी सभी अपडेट फैंस के साथ साझा करते नजर आते हैं। बीते कुछ वक्त पहले अनुराग डोभाल अपने परिवार में मची कलह के कारण भी चर्चा में थे। अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने व्लॉग में बताया था कि उनके परिवार ने उनका ही घर और जमीन उनसे छीन ली है। हालांकि अनुराग डोभाल ने ये भी कहा था कि वह परिवार से अपनी जमीन और घर वापस लेकर रहेंगे। वहीं अब लेटेस्ट व्लॉग में अनुराग डोभाल ने बताया कि वो दिन आ चुका है, जब उन्हें उनकी जमीन वापस मिल जाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ram Mandir में हुई चढ़ावा चोरी पर फूटा Ramayan के लक्ष्मण का गुस्सा, वीडियो शेयर कर बोले- इतनी नीच हरकत...
परिवार से अपनी जमीन लेने पहुंचे अनुराग डोभाल (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)
अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने अपने वीडियो में फैंस से आगे बताया, "जो चीज हमसे छीनी गई थी, सिर्फ और सिर्फ लालच के चक्कर में और बाद में दिखाया गया था कि अरे अनुराग झूठ कह रहा है, हमने तो दे दी प्रॉपर्टी। इसे साबित करने के लिए मैंने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था। अपनी इज्जत, अपना करियर और सबसे बड़ी चीज अपनी जिंदगी। मुझे लग रहा था कि अगर मैं सही हूं तो मैं हार नहीं मानूंगा।" अनुराग डोभाल ने अपने भाई पर तंज कसते हुए कहा, "कलम ने प्रॉपर्टी वाली गेम खेली थी और सारी प्रॉपर्टी मम्मी के नाम करा दी थी। जिसकी बैंक एकाउंट की सारी ट्रांजेक्शन मेरे एकाउंट से थी। शादी के बाद बेदखल करने वाली चीज। फिर झूठ बोले गए कि अनुराग ऐसा है, वैसा है और हमने उसे सबकुछ वापस दे दिया है।" बता दें कि अनुराग डोभाल ने व्लॉग में अपने साथियों से बात करते हुए कहा कि 919 गज की जमीन कल मुझे मेरे नाम पर मिल जाएगी।
