Anurag Dobhal on Family: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) फेम अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट हो गया था, जिस कारण वो लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे। अब धीरे-धीरे वो फिर से ठीक हो रहे हैं। इस बीच अनुराग डोभाल ने अपनी फैमिली को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी फैमिली फिर से उनके खिलाफ साजिश कर रही है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-'मैंने चीजें छुपाईं और झूठ बोले...'- Anurag Dobhal ने दुनिया के सामने मांगी माफी, खुद को बताया 'गलत')
अनुराग डोभाल ने परिवार पर फिर लगाए गंभीर आरोप (pic credit-instagram)
अनुराग डोभाल ने किया खुलासा
अनुराग डोभाल उर्फ यूके राइडर 07 हाल ही में अपने कार एक्सीडेंट और परिवार पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब यूट्यूबर ने दावा किया है कि उनका परिवार एक बार फिर उनके खिलाफ साजिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ही परिवार वालों ने उनके खिलाफ नई शिकायतें दर्ज करवाई हैं। अपने नए व्लॉग में अनुराग डोभाल ने बताया कि कार हादसे वाली रात ही उनके पिता पुलिस स्टेशन गए थे और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। अनुराग ने कहा कि शिकायत पत्र में उनके बारे में कई बातें लिखी गई थीं, जिनके बारे में उन्हें उस समय जानकारी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि अब परिवार ने उनके खिलाफ 50-60 पन्नों की एक और शिकायत दी है, जिसे पढ़कर वह हैरान रह गए।
अनुराग का टूटा दिल
अनुराग ने कहा कि उन्होंने हमेशा परिवार से सिर्फ प्यार चाहा, लेकिन उन्हें बदले में नफरत और साजिश मिली। उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट के बाद उनका एक महीना बेहद दर्दनाक रहा। वह पूरे समय बिस्तर पर थे और उन्हें डायपर तक इस्तेमाल करना पड़ा, जिसे उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे बुरा दौर बताया। अनुराग डोभाल ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ झूठी बातें लिखी गई हैं ताकि उनकी छवि खराब हो सके। उन्होंने कहा कि अगर वह इन आरोपों का जवाब नहीं देंगे तो उन्हें जेल तक जाना पड़ सकता है। अनुराग ने यह भी दावा किया कि उनके माता-पिता ने उन पर संपत्ति के कागजात जबरदस्ती साइन करवाने और घर आने वाले दोस्तों से उनकी मां को डर लगने जैसे आरोप लगाए हैं। हालांकि, यूट्यूबर ने इन सभी आरोपों को गलत बताया और कहा कि उनके पास अपनी बात साबित करने के सबूत हैं।
