Anupamaa Twist: समर की मौत के बाद शो में होगी नए किरदार की एंट्री, बदलकर रख देगा अनुज-अनुपमा की जिंदगी

Anupamaa Major Twist: रुपाली गांगुली के धमाकेदार शो 'अनुपमा' में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। शो में समर की मौत हो चुकी है।। लेकिन जल्द ही अनुज और अनुपमा की जिंदगी को बदलने के लिए एक नए शख्स की एंट्री होने वाली है।

Anupamaa Major Twist: टीवी के मशहूर शो 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का यह शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। हालांकि इन दिनों 'अनुपमा' (Anupamaa) में समर की मौत के कारण फैंस का दिल बुरी तरह टूट गया है। उन्होंने ऐसे में मेकर्स की क्लास लगाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन जल्द ही 'अनुपमा' में नए किरदार की एंट्री होने वाली है जो अनुपमा के साथ-साथ अनुज की जिंदगी को भी बदलकर रख देगी।

'अनुपमा' (Anupamaa) को लेकर बीते कई दिनों से अटकलें लग रही थीं कि समर की मौत के बाद अनुज और अनुपमा अलग हो जाएंगे। इन सबके बीच खबर आ रही है कि अनुपमा अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए उसके कातिलों के खिलाफ लड़ेगी। वह सोनू के खिलाफ केस फाइल करेगी और उसे सजा दिलाने के लिए एक वकील का भी सहारा लेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि कोई नया एक्टर वकील का रोल अदा करेगा, जो आगे चलकर अनुपमा और उसके बेटे को इंसाफ दिलाएगा।

End of Feed