टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में नजर आएंगी एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंट, वीडियो शेयर कर दिया हिंट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 9, 2023, 03:34 PM IST

Bigg Boss 17: सलमान खान का शो बिग बॉस 17 जल्द ऑनएयर होने वाला है। शो के मेकर्स अलग-अलग कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। शो में एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कृति मेहरा नजर आएंगी। कृति ने अपने यूट्यब व्लॉग में बिग बॉस में आने का हिंट दिया है।

Image

Elvish Yadav (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 सुर्खियों में है। शो अगले हफ्ते यानी 15 अक्टूबर को ऑनएयर होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी हुई है। इस बार शो में कपल्स वर्सेज सिंगल होने वाला है। शो की थीम काफी यूनिक है। कंटेस्टेंट्स को दिल, दिमाग और दम के साथ खेलना होगा। इस बार शो में बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कृति सेनन भी शामिल होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति को मेकर्स ने इस शो के लिए अप्रोच किया है।

एल्विश की एक्स गर्लफ्रेंड कृति तब से चर्चा में है जब से यूट्यूबर ने खुलासा किया था कि वो किसी के बाहर प्यार करते हैं। उसके साथ सीरियस रिलेशनशिप में है। कृति ने अपने व्लॉग में खुलासा किया कि 15 अक्टूबर को वो बहुत बड़ा खुलासा करने वाली है। व्लॉग में कृति का दोस्त कहता है कि आप में से इस बारे में सोचा भी नहीं होगा। हालांकि कृति ने बिग बॉस 17 में एंट्री को लेकर कुछ नहीं कहा है।

बिग बॉस 17 में नजर आएंगी कृति मेहरा

कृति के वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, लगता है बिग बॉस के मेकर्स किसी को भी अप्रोच करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ये तभी तक काम करेगा जब तक एल्विश खबरों में है। तीसरे यूजर ने लिखा, कृति अब आकर क्या करेगी। कृति और एल्विश अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article