टीवी मसाला

हमास सपोर्टर कहने पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- दुनिया जंग नहीं अमन और शांति चाहती है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 9, 2023, 01:51 PM IST

Gauahar Khan On Israel- Philistine Conflict: गौहर खान अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने हमास द्वारा किए गए अटैक पर ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में अमन और शांती की बात की है। एक्ट्रेस के ट्वीट पर एक यूजर ने उन्हें हमास सपोर्टर बता दिया। इस पर एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

Gauahar Khan (credit pic: instagram)

Gauahar Khan On Israel- Philistine Conflict: एक्ट्रेस गौहर खान अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। हमास द्वारा किए गए रॉकेट हमलों के बाद इजरायाल और फिलीस्तीन के बीच जंग छिड़ चुकी हैं। इस जंग को लेकर स्वरा भास्कर से लेकर गौहर खान तक ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा, हत्या करना गलत है। किसी भी तरह की हत्या गलत है। दुनिया को शांति चाहिए। इस चीज को शुरुआत में ही रोक देना चाहिए। युद्ध में कुछ भी गलत और सही नहीं होता है। सब गलत है इसीलिए सभी देशों को मानवता के लिए आगे आना चाहिए। सभी का जीवन मायने रखते हैं। मैं इससे ज्यादा स्पष्ट तरीके से नहीं बोल सकती हूं। जियो और जीने दो।

हमास सपोर्टर कहने पर भड़कीं गौहर खान

एक्ट्रेस के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, आज आप हमास सपोर्टर हो चुकी हैं। यूजर के ट्वीट पर एक्ट्रेस ने लिखा, ये चौंकाने वाली बात है कि आप एक रिसर्च पत्रकार है। तभी भी आप तथ्यों से अंजान है। आपको पता है कि हमास एक आंतकी संगठन है और इजरायल एक आंतकी स्टेट है। उन्होंने क्या किया बिना किसी उकसावे के इजरायल पर हमला कर दिया। क्या इस जंग में लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है। फैंस एक्ट्रेस के ट्वीट को सपोर्ट कर रहे हैं। इस जंग में दोनों देशों के लोगों का नुकसान हो रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article