Anupamaa Spoiler 8 December: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि इन दिनों शो की टीआरपी गिरती जा रही है। ऐसे में मेकर्स ने 'अनुपमा' (Anupamaa) को उठाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। बीते दिन शो में दिखाया गया कि पाखी जाकर वनराज के कान भरती है और अनुपमा का घर छोड़ने का नाटक करती है। इसके साथ ही वह डिंपी के खिलाफ भी सबके कान भरती है। लेकिन रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के 'अनुपमा' में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
झूठ के कारण फंसेगी डिंपल
'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया जाएगा कि डिंपल झूठ बोलकर टीटू के साथ इवेंट में जाने का फैसला करती है। वह वनराज से भी सहेली के घर जाने का बहाना बनाती है। इसपर पाखी सबको भड़काने की कोशिश करती है।
अनुपमा के सामने आएगा बरखा और मालती देवी का चेहरा
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' (Anupamaa) में देखने को मिलेगा कि बरखा और मालती देवी अधिक को अनुपमा और पाखी के खिलाफ भड़काती हैं। बरखा न केवल अनुपमा को बारहवीं पास कहती है, बल्कि उसके खिलाफ बुरा-भला भी बोलती है। वहीं मालती देवी भी अधिक के कहती है, "अनुपमा मेरे बेटे को नचा रही है और उसकी बेटी तुम्हें।" हालांकि अधिक दोनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। वहीं अनुपमा भी सब सुन लेती है।
बरखा और मालती देवी को बाहर का रास्ता दिखाएगी अनुपमा
'अनुपमा' (Anupamaa) में एंटरटेनमेंट यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में देखने को मिलेगा कि अनुपमा, बरखा और मालती देवी को छोटी के कान भरने के लिए फटकार लगाएगी। वह दोनों से कहेगी कि मैं अपने पति के पैसे उड़ाऊं या बचाऊं, उसपर अय्याशी करूं, अपने पति से पैर दबवाऊं या खुद उनकी सेवा करूं, आपको क्या? इसके साथ ही वह दोनों से कहती है कि जिस तरह आप लोगों को घर लाई और घर में जगह दी, उस तरह बाहर भी निकाल सकती हूं।
