टीवी मसाला

Anupamaa Maha Twist: अनुपमा की गृहस्थी बर्बाद करने आएगी अनुज की एक्स-मंगेतर, हंसते-खेलते घर में लगाएगी आग

Anupamaa Maha Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का 'अनुपमा' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बताया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा के बीच तीसरी की एंट्री होने वाली है जो उनकी हंसती-खेलती गृहस्थी में आग लगा सकती है।

Image

अनुपमा की जिंदगी बर्बाद करने आएगी अनुज की एक्स-मंगेतर

Anupamaa Maha Twist: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का धमाकेदार शो 'अनुपमा' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में मेकर्स लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी 'अनुपमा' (Anupamaa) की टीआरपी रेटिंग सुधरने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अब खबर आ रही है कि 'अनुपमा' के एंगल को नया मोड़ मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुज और अनुपमा के बीच तीसरे की एंट्री होने वाली है जो उनकी हंसती-खेलती गृहस्थी को भी बर्बाद कर सकती है।

'अनुपमा' (Anupamaa) को लेकर पहले भी कहा गया था कि समर की मौत के बाद अनुज और अनुपमा एक-दूसरे से अलग हो जाएंगे। लेकिन दोनों शो में साथ ही रहे, जिससे फैंस ने भी राहत की सांस ली। लेकिन अब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' को लेकर कहा जा रहा है कि शो में अनुज की एक्स-मंगेतर की एंट्री होने वाली है। इस सिलसिले में बात करते हुए शो से जुड़े सूत्र ने कहा, "अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि अनुज की एक्स-मंगेतर शो में एंट्री करेगी। वो मान के रिलेशनशिप में थर्डव्हील बनेगी। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना शो का कुछ सीक्वेंस अमेरिका में भी शूट करेंगे। हालांकि आने वाले दिनों में चीजें साफ होगी कि यूएसए में 'अनुपमा' की शूटिंग कब होगी।"

बता दें कि 'अनुपमा' (Anupamaa) में अनुज-अनुपमा के बीच होने वाली तीसरे शख्स की एंट्री पर आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है। इन सबसे इतर 'अनुपमा' के करंट ट्रैक की बात करें तो पाखी, डिंपी के प्रति अनुपमा के प्यार से इतनी ज्यादा चिढ़ जाती है कि वह छोटी अनु के मन में भी जहर भर देती है कि डिंपल का बच्चा आने के बाद छोटी को घर में कोई प्यार नहीं करेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article