Anupamaa Promo: अनुपमा की एक और नई शुरुआत ने घुमाया दर्शकों का माथा, बोले- राजन शाही का कोई भरोसा नहीं...

Anupamaa New Promo Video Makes Viewers Pissed Off With New Journey: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' में एक बार फिर से कहानी का रुख बदलने वाला है। अनुपमा अब मुंबई जाकर अपनी नई शुरुआत करेगी। लेकिन प्रोमो वीडियो देख दर्शकों का माथा घूम गया। उन्होंने राजन शाही को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया।

Anupamaa New Promo Video Makes Viewers Pissed Off With New Journey: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' बीते कई सालों से टीवी पर राज कर रहा है। शो ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के साथ-साथ टीआरपी में भी बखूबी अपनी जगह बनाई हुई है। बीते सप्ताह भी 'अनुपमा' नंबर 1 पर नजर आया। लेकिन 'अनुपमा' (Anupamaa) का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसे देख कहा जा सकता है कि अनुपमा एक बार फिर से नई शुरुआत करने वाली है। इस बार अनुपमा शाह परिवार और राही को पीछे छोड़कर मुंबई में अपनी नई दुनिया बसाएगी। प्रोमो में अनुपमा का नया डायलॉग 'हर मुसीबत को ठीक करना मेरी जिम्मेदारी नहीं' भी सुनने को मिला। 'अनुपमा' के इस प्रोमो वीडियो पर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

'अनुपमा' का नया प्रोमो वीडियो देख घूमा दर्शकों का माथा

End of Feed