Anupamaa के बुरे दिन शुरू! TRP में टॉप 5 से हुआ बाहर, अब राजन शाही को लताड़ रहे हैं दर्शक

Anupamaa Viewers Angry On TRP Downfall: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' की टीआरपी बुरी तरह लुढ़क गई है। इस चीज के लिए दर्शकों ने राजन शाही को जिम्मेदार ठहराया है।

Anupamaa Viewers Angry On TRP Downfall: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' पर गाज गिर गई है। 'अनुपमा' जहां टीआरपी में हमेशा नंबर 1 पर रहता था तो वहीं इस सप्ताह ये शो टॉप 5 से भी बाहर हो चुका है। इतना ही नहीं, 'अनुपमा' (Anupamaa) की रेटिंग पहले के मुकाबले काफी हद तक गिर गई है। ऐसे में दर्शकों ने राजन शाही को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने अनुपमा के प्रोड्यूसर राजन शाही को लताड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। दर्शकों का कहना है कि राजन शाही (Rajan Shahi) ने उनकी एक नहीं सुनी। लोगों ने ये तक कहा कि ये मेकर्स इसी लायक हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TV TRP Report Week 23: छह साल में पहली बार टॉप 5 से बाहर हुआ 'अनुपमा', नंबर 1 पर लहरा इस शो का परचम

'अनुपमा' के टॉप 5 से बाहर होते ही राजन शाही पर भड़के दर्शक

'अनुपमा' के टॉप 5 से बाहर होते ही राजन शाही पर भड़के दर्शक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, चैट जीपीटी)

राजन शाही पर भड़के दर्शक

'अनुपमा' (Anupamaa) की टीआरपी को देख दर्शक सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने 'अनुपमा' की टीआरपी को लेकर लिखा, "उस शो को गिरता देख बहुत दुख होता है, जिसे आप कभी दिल से चाहते थे। पहले नंबर से टीआरपी पॉजिशन इतना गिर गई कि टॉप 5 से भी बाहर हो गए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "डायरेक्टर कट प्रोडक्शन, मिस्टर शाही और स्टार प्लस इसी के लायक हैं। और मत सुनो हमारी। न #Maan देना न अनुपमा को कोई खुशी या सम्मान देनी है। लेकिन अभी भी बुरा लग रहा है शो के लिए और रुपाली गांगुली के लिए। क्या से क्या कर दिया डीकेपी। जो कभी टॉप पे था, आस-पास भी कोई नहीं था। उसका क्या कर दिया।"

End of Feed