Exclusive: आग की चपेट में आया 'अनुपमा' का सेट, ऊंची-ऊंची लपटों ने जलाकर किया खाक; AICWA ने की जांच की मांग

Anupamaa Set Completely Destroyed Due To Massive Fire Breakout: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' को लेकर खबर आ रही है कि सेट पर भयंकर आग लग गई है, जिसमें पूरा सेट जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि ये आग शूटिंग शुरू होने के करीब दो घंटे पहले लगी है। वहीं AICWA ने मामले को लेकर जांच की मांग की है।

Anupamaa Set Completely Destroyed Due To Massive Fire Breakout: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में राजन शाही के 'अनुपमा' को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शो के सेट पर भयंकर आग लग गई है, जिसमें पूरा सेट जलकर राख हो गया है। सेट पर आग सुबह 5:00 बजे लगी है, वहीं इसके दो घंटे बाद यानी 7:00 बजे शो की शूटिंग शुरू होने वाली थी जिसके लिए कास्ट और क्रू ने पूरी तैयारियां भी कर ली थीं। मामले को लेकर AICWA ने जांच की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग की लपटों ने पूरे सेट को अपनी चपेट में ले लिया था। घटना के वक्त कई कर्मचारी और क्रू मेंबर्स फ्लोर पर मौजूद थे, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

'अनुपमा' के सेट पर लगी भयंकर आग

End of Feed