Anupamaa ने खरीदी नई कार, रूपाली गांगुली ने शेयर किया लग्जरी गाड़ी का वीडियो

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 28, 2023, 06:42 PM IST

​upali ganguly brings home a luxury car: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने खुद को एक बेहद ही कीमती कार गिफ्ट की है। BMW गाड़ी खरीद कर रूपाली खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। गाड़ी वाली वीडियो शेयर करते हुए टीवी एक्ट्रेस ने तीन लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

Anupama Aka Rupali Ganguly New Car: 'अनुपमा' टीवी सीरियल दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है। टीआरपी लिस्ट में हमेशा अनुपमा पहले नंबर पर बना रहता है। शो की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को इससे तगड़ी पॉपुलैरिटी मिली है। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर रूपाली की जबरदस्त फैन फॉलोविंग बन चुकी है। इसी बीच अब रूपाली के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। टीवी एक्ट्रेस ने खुद को एक बेहद ही कीमती कार गिफ्ट की है।

rupaly ganguly car

रूपाली ने खरीदी नई BMW

जी हां, रूपाली गांगुली ने एक चमचमाती लग्जरी गाड़ी खरीदी है। 'अनुपमा' ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी नई कार की एक झलक दिखाई है। रूपाली ने नई BMW खरीदी हैं, जिसे वो अपने परिवार के साथ शोरूम पर लेने पहुंचीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रुपाली ने जिस शोरूम से BMW खरीदा है वहां पर रूपाली की कई तस्वीरें लगाई गई हैं।

End of Feed