Anupama Latest Spoiler Alert Episode 02 December 2022: स्टार प्लस का सबसे पॉपुलर टीवी शो अनुपमा (Anupama) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रमा चल रहा है। शो टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर है। शो में एक तरफ डिंपल की कहानी है तो दूसरी तरफ पाखी और अधिक एक- दूसरे को तलाक देना चाहते हैं। डिंपल अपनी जिदंगी को एक बार फिर से नए तरीके से शुरू करना चाहती हैं। वो अनुपमा और अनुज पर बोझ नहीं बनना चाहती हैं। डिंपल के इस जज्बे को देखते हुए अनुपमा उसे डांस एकडेमी में काम करने का ऑफर देती हैं। इस डांस एकडेमी में समर बतौर इंस्टक्टर काम करता है। वो डिंपल का जोरदार स्वागत करता है। समर और डिंपल बहुत जल्द एक- दूसरे के अच्छे दोस्त बन जाएगाा। हालांकि वनराज और लीला समर को डिंपल से दूर रहने की सलाह देते हैं क्योंकि वो एक रेप पीड़िता है। समर और अनुपमा को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्या लीला और वनराज समर को डिंपल के करीब आने से रोक सकेंगे।
anupama (credit pic: instagram)
पाखी करेंगी अपनी मां अनुपमा की बेइज्जती
पाखी और अधिक की शादी में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। उसे इस बात की भी जलन है कि अनुपमा अंजान लड़की की मदद कर सकती हैं। लेकिन अपनी बेटी की मदद नहीं करना चाहती हैं। उसे लगता है कि मुश्किल के समय में उसके परिवार ने उसका साथ छोड़ दिया है। अनुपमा पाखी के घर में आना चाहती हैं, लेकिन वो मना करते हुए अपनी मां को आंटी बोलती है। पाखी के मुंह से अपने लिए ऐसी बातें सुनकर अनुपमा हैरान रह जाती हैं। उसे यकीन नहीं होती है कि उसकी बेटी इस तरह से कैसे बात कर सकती हैं। ये सब सोचकर अनुपमा टूट जाती है। शो के अपकमिंग एपिसोड में पाखी कपाड़िया हाउस में एंट्री पाने के लिए झूठी प्रेग्नेंसी का नाटक करेगी। क्या पाखी एक बार फिर कपाड़िया हाउस में एंट्री ले पाएगी?
