टीवी मसाला

Anupamaa की जिंदगी में लौटा अनुज कपाड़िया? लेटेस्ट प्रोमो से मेकर्स ने दिया जनता को हिंट

Anupama Latest Promo: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' के मेकर्स ने बीते दिन प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो सामने आते ही सीरियल में दोबारा गौरव खन्ना की एंट्री को लेकर सवाल उठे। क्या सच में अनुपमा की जिंदगी में दोबारा अनुज कपाड़िया की वापसी होने जा रही है कई सालों बाद।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Anupamaa Latest Promo: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly), अद्रिजा रॉय, शिवम खजूरिया स्टारर सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस सीरियल को भारत की महिलाएं बड़े ही चाव से देखना पसंद करती है। साल 2020 में ये सीरियल टीवी पर लॉन्च हुआ था और तब से लेकर अब तक ये सभी का चहेता है। इन दिनों कहानी में अनुपमा एक बार फिर नई शुरुआत करेगी जिसका प्रोमो मेकर्स ने रिलीज कर डाला। सिर्फ यही नहीं प्रोमो मीन अनुज कपाड़िया के लौटने का बड़ा हिंट मिला। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए सीरियल 'अनुपमा' का धमाकेदार प्रोमो।।

राजन शाही का सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) के नए प्रोमो कि शुरुआत हुई अनुपमा से हुई जिसके हाथ में अनु की रसोई' का बैनर है। अनुपमा कहती है, 'कपाड़िया जी मैं एक बार फिर आपका सपना पूरा करने जा रही हूं लेकिन आपके बिना कैसे कर पाऊँगी? काश आप भी यहाँ होते।' तभी एक काली हुड़ी पहने वाला शख्स अनुपमा के बगल से गुजरेगा जिसके बैग में लगा AK वाला कीचेन अनुपमा की साड़ी से जा अटकेगा। अनुज की याद में खोई अनुपमा की आँख खुलेगी कि तभी शख्स के बिग से अनुज कपाड़िया की तस्वीर जमीन पर जा गिरेगी। अनुज की तस्वीर देख अनुपमा सोच में पड़ जाएगी कि आखिर ये शख्स कौन हैं कहीं मिस्टर कपाड़िया ही तो नहीं? प्रोमो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग प्रोमो देखने के बाद उत्सुक हो गए हैं कि कहीं गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) दोबारा शो में वापसी तो नहीं कर रहे?

साल 2024 में ही लीप के बाद टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने 'अनुपमा' को अलविदा कहा था, जिसके चलते फैंस को एक बड़ा झटका मिला। हर दिन फैंस मेकर्स से गुजारिश करते थे कि अनुज यानी गौरव को सीरियल में वापिस लाया जाए। बता दें इस समय गौरव खन्ना सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे हैं। इस शो में गौरव को फैंस से बेहद ही प्यार मिल रहा है। फैंस को उम्मीद है कि गौरव khanna 'बिग बॉस 19' के टॉप 5 फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अपनी जगह जरूर बनाएंगे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article